लाइव न्यूज़ :

गुजरात: रैगिंग की खौफनाक कहानी, 19 साल के छात्र का यौन शोषण, आरोप- प्राइवेट पार्ट में डाले गए सेनिटाइजर और टूथब्रश

By आजाद खान | Updated: October 23, 2022 09:34 IST

आरोप के अनुसार, आोरपियों ने पहले लड़के का नहाते हुए एक वीडियो बनाया था फिर इस आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगे। बताया जाता है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसका यौन शोषण भी किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में एक खौफनाक रैगिंग का मामला सामने आया है।यहां पर 19 साल के लड़के का यौन शोषण किया गया है। आरोप यह भी है कि उसके प्राइवेट पार्ट में सेनिटाइजर और टूथब्रश डाले गए है।

गांधीनगर: राजकोट के एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के छात्र के साथ रैगिंग के नाम पर उसका यौन शौषण करने का मामला सामने आया है। आरोप के अनुसार, हॉस्टल में रह रहे छात्र का आरोपियों ने पहले नहाते हुए एक वीडियो बनाया फिर इसके आधार पर उसे ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण किया है। 

बताया जाता है कि इस आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। छात्र के आरोप पर पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच भी कराई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, फर्स्ट सेमेस्टर में बीबीए की पढ़ाई करने वाले एक छात्र ने यह आरोप लगाया कि कुछ लड़कों के गैंग ने रैंगिग के नाम पर उसका यौन शोषण किया है। आरोप के मुताबिक, जब लड़का नहा रहा था तब आरोपियों ने छुपकर उसका वीडियो बनाया और बाद में उनकी बात नहीं मानने पर वे इस वीडियो को सोशस मीडिया पर अपलोड करने की भी धमकी देने लगे। 

19 साल के छात्र ने बताया कि वीडियो अपलोड करने के आधार पर उन लोगों ने उसका यौन शोषण किया और उसके सामने अजीबो-गरीब मांग रखी। छात्र के अनुसार, उसके सामने तीन विकल्प रखे गए थे जिसमें उसे अपने प्राइवेट पार्ट को काटना होगा, अपने कान काटने होंगे या फिर उसे हॉस्टल के छत से कूदना होगा। ऐसे में उसे इन तीन विकल्प में से किसी एक ऑप्शन को चुनने को कहा गया था। 

आरोपियों ने पीड़ित के प्राइवेट पार्ट्स में डाले सेनिटाइजर और टूथब्रश

आरोप के अनुसार, छात्रों के गैंग ने लड़के को तीनों विकल्प में से किसी एक ऑप्शन को चुनने को कहा था। आरोप यह भी है कि उन लोगों ने यह भी कहा था कि अगर वह किसी भी विकल्प को नहीं चुनता है तो वो उसके प्राइवेट पार्ट्स में सेनिटाइजर और टूथब्रश डाल देंगे। 

बताया जाता है कि आरोपियों ने कथित तौर पर छात्र के प्राइवेट पार्ट्स में सेनिटाइजर, टूथब्रश और पेंसिल डाला है। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब लड़के ने आपबीती अपने बहन को बताई थी जिसके बाद 20 अक्टूबर को पीड़ित के पिता ने पुलिस में इसकी शिकायत की थी। 

इस आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने छात्र का मेडिकल भी कराया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीगुजरातPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला