लाइव न्यूज़ :

अकेले कांस्टेबल ने किया एक दर्जन डकैतों का सामना, 925 करोड़ की डकैती की कोशिश को किया नाकाम

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 7, 2018 12:46 IST

राजस्थान के जयपुर के एक बैंक में तैनात पुलिस कॉन्सटेबल ने अपनी हिम्मत से देश की सबसे बड़ी डकैती विफल कर दी है।

Open in App

राजस्थान के जयपुर के एक बैंक में तैनात पुलिस कॉन्सटेबल ने अपनी हिम्मत से देश की सबसे बड़ी डकैती विफल कर दी है। पुलिसकर्मी ने रात को 12 बजे के आस-पास डकैती के लिए पहुंचे बदमाशों पर फायरिंग कर उनके इरादों को नाकाम कर दिया। क्राइम एसीपी  प्रफुल्ल कुमार के मुताबिक दमाशों ने जब बैंक के शटर को तोड़ने की कोशिश की तो अंदर से उन्हें कॉन्सटेबल सीताराम ने देख लिया और फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद उसने अलार्म भी बजा दिया, जिससे कुछ ही मिनटों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए। पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। 

एसीपी प्रफुल्ल कुमार ने यह भी बताया कि सीसीटीव की मदद से बदमाशों को खंगालने की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी में 12 से 13 बदमाश देखे गए हैं। जो बैंक लूट के इरादे से आए थे। यह बैंक जयपुर के जी-स्कीम इलाके में स्थित है। सीसीटीवी में देखा गया है कि सारे लुटेरे मास्क पहले हुए थे। पहले बदमाशों ने बैंक के मेन गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी से मारपीट की और उसके हाथ-पैर बांध कर शटर खोलने की कोशिश की है। 

एसएसपी ने यह भी बताया कि बदमाश लूट की पूरी तैयारी के साथ आए थे। जहां वह लूट के इरादे से आए थे, वह सेंट्रलाइज्ड चेस्ट ब्रांच है, जहां पैसों को जमा कर अलग-अलग ब्रांचों में भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि बदमाशों पहले से पूरी प्लानिंग करके आए थे। बदमाशों को पहले से पता था कि सोमवार को संख्या में कैश रहेगा। 

टॅग्स :जयपुरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो