लाइव न्यूज़ :

पटाखों के गोदाम में लगी आग, मजदूर जिंदा जला, 20 दिन पूर्व ही यहां काम पर लगा, झारखंड का रहने वाला था

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 19, 2020 21:19 IST

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक कमलेश पासवान झारखंड का रहने वाला था और पटाखों के गोदाम में मजदूरी करता था।

Open in App
ठळक मुद्देदमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया जिसके कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ।स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध रूप से संचालित इस गोदाम के लिए पहले भी कई बार विरोध किया गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोदाम मालिक और मकान मालिक दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।

जयपुरः राजस्थान की राजधानी जयपुर के परकोटा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक पटाखों के गोदाम में आग लग गई और इस दौरान आग में जलने से एक श्रमिक की मौत हो गई।

दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया जिसके कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक कमलेश पासवान झारखंड का रहने वाला था और पटाखों के गोदाम में मजदूरी करता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध रूप से संचालित इस गोदाम के लिए पहले भी कई बार विरोध किया गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोदाम मालिक और मकान मालिक दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।

मकान मालिक अनिल अग्रवाल ने अपने भाई पंकज अग्रवाल को पटाखों के गोदाम के लिए भूतल किराये पर दे रखा था। मृतक कोरोना के कारण लगे लाॅकडाउन के चलते बेरोजगार हो गया था और 20 दिन पूर्व ही यहां काम पर लगा था। वह सुभाष चेक चाणक्य मार्ग पर अपने परिवार के साथ रहता था। अभी उसकी पत्नी और दोनों बेटियां गांव गए हुए थे।

टोंक में एक हजार की रिश्वत लेते डाॅक्टर गिरफ्तार

राजस्थान के टोंक जिले में एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक डाॅक्टर को एक हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी के एएसपी विजय सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ ज्ञानेन्द्र बंसल को उनके आवास पर जांच के नाम पर मरीज के परिजनों से एक हजार की रिश्वत लेते हुए दबोचा गया।

एसीबी को डाॅ. बंसल के खिलाफ भ्रष्टाचार की कई शिकायतें मिल रही थी। पुलिस ने डाॅ बंसल के आवास से 1 लाख 54 हजार की नकदी भी बरामद की और डाॅ बंसल के जगतपुरा स्थित निवास पर सर्च आॅपरेशन समाचार लिखे जाने तक जारी था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुरझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने