लाइव न्यूज़ :

सांवराद में दंगे भड़काने के आरोप में आनंदपाल की बेटी सहित 24 के खिलाफ चार्जशीट पेश

By धीरेंद्र जैन | Updated: June 28, 2020 20:44 IST

अभियुक्तों को आनंदपाल की मौत के विरोध में सांवराद में दंगे भड़काने, तत्कालीन नागौर एसपी व महिला आईपीएस पर जानलेवा हमला करने, पुलिस वाहनों को जलाने का दोषी माना है। ढाई साल की जाचं के बाद सीबीआई ने आईपीसी और पीडीपीपी एक्ट की कई धाराओं में चार्जशीट दाखिल की है।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी के अनुसार इस मामले में आनंदपाल की बेटी, वकील  व राजपूत समाज के 22 नेताओं को आरोपी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने आनंदपाल एनकाउंटर मामले में पुलिस को क्लीन चिट देते हुए एफआर लगाई है।जांच एजेंसी ने एककाउंटर को सही ठहराया। सीबीआई ने मामना की एनकाउंटर के दौरान ईआरटी कमांडो मोहनसिंह को आनंदपाल के हथियार से गोली लगी थी। 

जयपुरः राजस्थान के चूरू जिले के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल के एनकांटर के बाद उसके पैतृक गांव सांवराद नागौर में दंगे भड़काने के तीन साल पुराने मामले में सीबीआई ने आनंदपाल की बेटी सहित 24 लोगों के खिलाफ चार्जशीट पेश की।जानकारी के अनुसार इस मामले में आनंदपाल की बेटी, वकील  व राजपूत समाज के 22 नेताओं को आरोपी बनाया गया है। अभियुक्तों को आनंदपाल की मौत के विरोध में सांवराद में दंगे भड़काने, तत्कालीन नागौर एसपी व महिला आईपीएस पर जानलेवा हमला करने, पुलिस वाहनों को जलाने का दोषी माना है। ढाई साल की जाचं के बाद सीबीआई ने आईपीसी और पीडीपीपी एक्ट की कई धाराओं में चार्जशीट दाखिल की है। अब कोर्ट आरोपियों को नोटिस जारी कर तलब करेगी।उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने आनंदपाल एनकाउंटर मामले में पुलिस को क्लीन चिट देते हुए एफआर लगाई है जांच एजेंसी ने एककाउंटर को सही ठहराया। सीबीआई ने मामना की एनकाउंटर के दौरान ईआरटी कमांडो मोहनसिंह को आनंदपाल के हथियार से गोली लगी थी। एसीबी की तलाशी में चित्तौडगढ़ के बड़ी सादड़ी का तहसीलदार 1.17 लाख की अवैध रकम के साथ पकड़ा

राजस्थान  के उदयपुर जिले में एसीबी की इंटेलीजेंस टीम ने बीती रात भटेवर चैराहे पर बड़ी सादड़ी चित्तौडगढ़ के तहसीलदार को तलाशी के लिये रोका तो उसके पास  1.17 लाख की राशि मिली। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर टीम ने राशि को एक दिन की अवैध कमाई मानते हुए जब्त कर जयपुर मुख्यालय भेज दी।एसीबी के एएसपी सुधीर जोशी ने बताया कि उप पंजीयक कार्यालय बड़ी सादड़ी चित्तौडगढ में तैनात तहसीलदार लक्ष्मीनारायण सिंह राठौड़ के खिलाफ शुक्रवार रात को शिकायत मिली कि उसने कार्यालय में काफी अवैध राशि वसूल की है।

वह अपनी कार से रात को उदयपुर स्थित अपने घर जाने को बड़ी सादड़ी से निकला। सूचना मिलने पर टीम ने लगभग नौ बजे उसे भटेवर चैराहे पर रोक कर कार की तलाशी ली तो उसके पास से 1.17 लाख की रुपये उसके पास से मिले। जिनके बारे में पूछताछ किये जाने पर वह कोई माकूल जवाब नहीं दे सका।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड