लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: मुस्लिम लड़की से प्यार करने की वजह से दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 गिरफ्तार

By भारती द्विवेदी | Updated: July 26, 2018 09:23 IST

इनदोनों ही आरोपियों ने अपने जुर्म को कबूला है। जिसके बाद दोनों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, फिर वहां से दोनों को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 26 जुलाई: राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक दलित युवक खेताराम भील की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। खबर के अनुसार, बाड़मेर जिले के भिंडे का पार गांव रहने वाला खेताराम एक मुस्लिम लड़की से प्यार करता था। जिसकी वजह से  20 जुलाई की रात उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने हत्या करने के बाद खेताराम की लाश को पास के ही खेत में फेंक दिया था। वहीं मृतक के भाई हीरा लाल ने इस हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग के अलावा ईटों का भी विवाद बताया है। हीरालाल का कहना है कि 15-20 लाख का ईट था, जिसे गांव के दंबग हथियाना चाहते थे।

वहीं मृतक के परिजनों द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पहले कुछ महिलाओं समेत 9 लोगों को हिरासत में लिया था। फिर पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों पठाई खान और अनवर खान को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनदोनों ही आरोपियों ने अपने जुर्म को कबूला है। जिसके बाद दोनों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, फिर वहां से दोनों को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

इस केस के बारे में बताते करते हुए बाड़मेर में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक रामेश्‍वरलाल मेघवाल का कहना है कि खेताराम की लाश को देखकर लग रहा था कि उसे हाथ-पैर बांधकर पीटा गया है। उसकी शरीर पर जख्म के कई गहरे निशान थे। साथ ही गला घोंटने के भी सबूत मिले हैं। घटनास्थल और लाश देखकर लग रहा था कि उसने जान बचाने के लिए भागने की भी कोशिश की थी।

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :राजस्थानक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला