लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: सगाई तोड़ने से नाराज 10 लोगों ने लड़की के पिता पर किया धारदार हथियार से वार, काट डाली नाक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2022 08:09 IST

मामले में बोलते हुए पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता द्वारा सगाई तोड़ने पर लड़के के घर वाले भड़क गए थे। ऐसे में करीब 10 लोग लड़की के घर आए उसके पिता पर हमला कर उनकी नाक काट डाली।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में सगाई तोड़ने पर लड़के के पिता का नाक काटने का मामला सामने आया है।वहीं इस घटना के बाद लड़की के पिता का इलाज पास के एक असप्ताल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने बताया कि इस हिंसा में लड़के के तरफ से 10 लोग शामिल थे।

जयपुर: राजस्थान में लड़के के घर वालों पर लड़की के पिता का नाक काटने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि सिर्फ सगाई तोड़ने से नाराज लड़के के घर वालों ने पहले लड़की के पिता पर हमला किया और फिर उनकी नाक काट दी। 

फिलहाल लड़की के पिता का इलाज हो रहा है। आपको बता दें कि इस हमले में लड़के के घर वालों से करीब 10 लोग शामिल थे जिन्होंने यह हिंसा की है। मामले के जानकारी पुलिस ने दी है। 

क्या है पूरा मामला

राजस्थान में बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र में सगाई टूटने से नाराज लड़के के परिजनों ने बुधवार तड़के लड़की के पिता पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी नाक काट दी। यह घटना शिव थानाक्षेत्र के झापली गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित कमल सिंह भाटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इस कारण काटी है नाक

कमल सिंह भाटी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की सगाई ऐसे परिवार में तय की थी, जिसमें उनकी भतीजी की पहले से शादी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी भतीजी की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी थी, इसलिए उसने कुछ समय पहले अपनी बेटी की सगाई तोड़ दी। 

लाठी और डंडा से हमला कर नाक काट दी- पुलिस

पुलिस ने बताया कि परिवार के लगभग 10 सदस्यों ने भाटी पर लाठियों और धारदार हथियार से हमला किया और उसकी नाक काट दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइमराजस्थानPoliceक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम