लाइव न्यूज़ :

Rajasthan: पुरानी रंजिश के चलते 19 साल के अनीश की हत्या, लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2025 15:35 IST

Rajasthan: पुलिस के अनुसार, अनीश पर उसके चचेरे भाइयों और अन्य लोगों ने पुराने विवाद को लेकर हमला किया।

Open in App

Rajasthan: राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि 19-वर्षीय युवक अनीश जीप से कहीं जा रहा था, तभी आरोपियों ने उसे रोक लिया तथा जीप से बाहर निकालकर लाठियों से पीटा। यह घटना जिले के रामदेवरा थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने बताया, ‘‘उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’

पुलिस के अनुसार, अनीश पर उसके चचेरे भाइयों और अन्य लोगों ने पुराने विवाद को लेकर हमला किया। इसने बताया कि अनीश और उसके चाचा शेर मोहम्मद के बीच कुछ समय पहले झगड़ा हुआ था तथा इसके बाद से शेर मोहम्मद के बेटे और अन्य लोग कथित तौर पर अनीश की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।

पुलिस के अनुसार, आज आरोपियों ने अनीश पर हमला कर दिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के सदस्यों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है, जिनकी तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान पुलिसक्राइमहत्याक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?