लाइव न्यूज़ :

Raja-Sonam Raghuvanshi Case: सोनम रघुवंशी के 'बॉयफ्रेंड' राज कुशवाह समेत 3 को शिलांग हनीमून के दौरान उनके पति की हत्या के आरोप में हिरासत में लिया गया

By रुस्तम राणा | Updated: June 9, 2025 16:29 IST

पुलिस के बयान में कहा गया है, "लगातार जांच प्रयासों और कई राज्यों के बीच समन्वय के बाद, इस मामले के संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से दो इंदौर (मध्य प्रदेश) और एक ललितपुर (उत्तर प्रदेश) से हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले के संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया हैजिनमें से दो इंदौर (मध्य प्रदेश) और एक ललितपुर (उत्तर प्रदेश) से हैंएक अन्य आरोपी की तलाश जारी है

Raja-Sonam Raghuvanshi Case: मेघालय पुलिस ने शुक्रवार दोपहर प्रेस नोट जारी कर इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम का प्रेमी बताया जा रहा राज कुशवाह हिरासत में लिए गए लोगों में शामिल है।

पुलिस के बयान में कहा गया है, "लगातार जांच प्रयासों और कई राज्यों के बीच समन्वय के बाद, इस मामले के संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से दो इंदौर (मध्य प्रदेश) और एक ललितपुर (उत्तर प्रदेश) से हैं। 

ये गिरफ्तारियां राजा रघुवंशी की दुखद मौत और उसके बाद उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी के लापता होने की परिस्थितियों को उजागर करने में एक निर्णायक घटनाक्रम है।" इंदौर के अतिरिक्त डीसीपी (क्राइम ब्रांच) राजेश दंडोतिया ने भी प्रेस वार्ता के दौरान तीनों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि इंदौर और मेघालय पुलिस के संयुक्त अभियान में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। संदिग्धों की पहचान राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत के रूप में हुई है, जिनमें से दो नंदबाग, इंदौर के रहने वाले हैं जबकि एक ललितपुर (यूपी) का रहने वाला है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

इंदौर के रहने वाले दंपति शिलांग में अपने हनीमून पर थे, जब वे 23 मई को पूर्वी खासी हिल्स में लापता हो गए। पति राजा रघुवंशी का शव जंगलों में मिला, जबकि पत्नी सोनम का पता नहीं चल सका।

17 दिनों तक 'लापता' रहने के बाद, सोनम आखिरकार रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को गाजीपुर में मिली। उत्तर प्रदेश के एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि सोनम ने अपने भाई से रात 2 बजे संपर्क किया और बताया कि वह बनारस-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर काशी ढाबा पर है।

एडीजी ने बताया कि पुलिस ने उसे ढाबा से बरामद किया और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई। फिर उसे वन-स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। यहां से उसे शिलांग भेजा जाएगा और पूरी जांच मेघालय पुलिस करेगी।

एडीजी यश ने पुष्टि की कि गाजीपुर पहुंचने के बाद मामले को आधिकारिक तौर पर सभी औपचारिक दस्तावेजों के साथ मेघालय पुलिस को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच के लिए मेघालय पुलिस पहले से ही इंदौर में थी।

टॅग्स :क्राइमहत्यामेघालयइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला