लाइव न्यूज़ :

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा के परिजनों ने उज्जैन में किया पिंडदान, शिलॉन्ग पुलिस ने सोनम के भाई गोविंद को पूछताछ के लिए बुलाया

By मुकेश मिश्रा | Updated: June 13, 2025 18:29 IST

शिलॉन्ग पुलिस ने गोविंद को फोन कर औपचारिक तौर पर पूछताछ के लिए बुलाया है, जिससे मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच हो सके। गोविंद ने पुलिस से आग्रह किया कि वह परिवार से बातचीत के बाद दो-तीन दिन में शिलॉन्ग पहुंचेगा।

Open in App

इंदौर: राजा रघुवंशी के परिजन शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे और शिप्रा नदी के सिद्ध वट घाट पर उनका पिंडदान किया। इस मौके पर सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद भी मौजूद रहे। शिलॉन्ग पुलिस ने गोविंद को फोन कर औपचारिक तौर पर पूछताछ के लिए बुलाया है, जिससे मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच हो सके। गोविंद ने पुलिस से आग्रह किया कि वह परिवार से बातचीत के बाद दो-तीन दिन में शिलॉन्ग पहुंचेगा।

पूजन के बाद गोविंद ने कहा कि वह आज भी राजा के परिवार को अपने जीजा का नहीं, बल्कि भाई का परिवार मानते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर उन्हें राजा और सोनम के अफेयर के बारे में पहले से जानकारी होती, तो वह दोनों की शादी करवा देते या फिर उन्हें भाग जाने की सलाह देते। गोविंद ने कहा कि उनके परिवार की ओर से सोनम पर कोई दबाव नहीं था। उन्होंने कहा, "मेरी बहन इतनी गुस्सैल और जिद्दी है कि परिवार उसके फैसले के खिलाफ नहीं जा सकता था।"  

गोविंद ने यह भी कहा कि सोनम ने परिवार का नाम बदनाम कर दिया और जो किया, वह माफ करने लायक नहीं है। अगर वह दोषी साबित होती है, तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। शिलॉन्ग पुलिस की पूछताछ में कई नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक, सोनम ने अपने पति की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल कर ली है। उसने यह भी स्वीकार किया कि राजा के शव को खाई में फेंकने में उसने हत्यारों की मदद की थी। 

पुलिस ने बताया कि इस साजिश की शुरुआत शादी से पहले ही हो गई थी और फरवरी से ही सोनम की गुमशुदगी का नाटक रचने सहित कई योजनाएं बनाई गई थीं, लेकिन वे सफल नहीं हो सकीं। जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या के बाद सोनम ने पहचान छुपाने के लिए बुर्का पहना और टैक्सी से सिलीगुड़ी भागी थी। इंदौर से मोबाइल, नया सिम और 50 हजार रुपए की व्यवस्था की गई थी। 

पुलिस को 42 सीसीटीवी फुटेज, खून से सनी जैकेट, सोनम का रेनकोट और हत्या के हथियार जैसे कई अहम सबूत मिले हैं। सोनम की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है, जिससे अफवाहों पर विराम लगा है। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में पांच से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं और सभी आरोपियों को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच के बाद दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। राजा रघुवंशी के परिजनों ने शिप्रा में पिंडदान कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और पूरे परिवार में शोक और आक्रोश का माहौल है।

टॅग्स :इंदौरहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला