लाइव न्यूज़ :

Raj Thakeray को जान से मारने के लिए उर्दू में मिले धमकी भरे खत, मनसे नेताओं ने गृहमंत्री से की मुलाकात, कहा अगर कुछ हुआ तो लगा देंगे महाराष्ट्र में आग

By आजाद खान | Updated: May 11, 2022 16:03 IST

Raj Thakeray Death Threat: मनसे प्रमुख राज ठाकरे को धमकी भरे खत मिले हैं। इस खत में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है जिससे पार्टी के अन्य नेता काफी चिंतित है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे को जान से मारने की धमकी मिली है।मनसे नेता बाला नंदगांवकर ने बताया कि राज ठाकरे को धमकी भरे खत उर्दू में लिखे हुए मिले हैं। खत के मिलने पर बाला नंदगांवकर ने भी धमकी दी है।

Raj Thakeray Death Threat: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धकमी एक खत के द्वारा दी गई है जो उर्दू में लिखी हुई है। टाइम्स नाउ की एक खबर के मुताबिक, मनसे प्रमुख को धमकी भरे खत मिले हैं जिससे पार्टी के अन्य नेता काफी चिंतित है। इस संबंध में MNS नेता बाला नंदगांवकर ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल से मुलाकात कर पूरी जानकारी दी है। उन्होंने सरकार को धमकी भी दी है कि अगर राज ठाकरे को कुछ हो जाता है तो वे शांत नहीं रहेंगे। 

क्या है मामला 

MNS नेता बाला नंदगांवकर के मुताबिक, मनसे प्रमुख को धमकी भरे खत मिले है। बाला नंदगांवकर ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा है कि धमकी भरा जो खत मिला है वह उर्दू में लिखा हुआ है। उन्होंने इस सिलसिले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री से भी मुलाकात की है और पूरी जानकारी दी है। बाला नंदगांवकर ने सरकार से मनसे प्रमुख की सुरक्षा को लेकर भी बात की है। इस धमकी भरे खत के मिलने पर मनसे नेता को बाद में यह भी कहते हुए सुना गया है कि अगर राज ठाकरे को कुछ हो जाएगा तो वे लोग पूरे महाराष्ट्र को आग लगा देंगे। हालांकि नंदगांवकर ने इस पर और कुछ नहीं कहा है और न ही खत के बारे में और कोई जानकारी दी है। 

राज ठाकरे ने उद्धव सरकार को लिखा था पत्र

इससे पहले राज ठाकरे ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के मुद्दे पर राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना की थी और आगाह किया था कि सरकार उनकी पार्टी के ''धैर्य की परीक्षा'' न ले। आपको बता दें कि राज ठाकरे ने उद्धव सरकार को एक पत्र भी लिखा था। राज ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में शायद पहली बार अपने चचेरे भाई को ''उद्धव ठाकरे'' कहकर संबोधित किया है।

उन्होंने कहा कि 28,000 से अधिक मनसे कार्यकर्ताओं को प्रतिबंधात्मक नोटिस दिए गए हैं, जबकि हजारों कार्यकर्ताओं को तड़ीपार किया गया है। उन्होंने पूछा “यह (पुलिस कार्रवाई) किस लिए है? ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाने के लिए?” उन्होंने कहा कि पुलिस महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेताओं की ऐसे तलाश कर रही है जैसे कि वे पाकिस्तानी आतंकवादी या तत्कालीन निजाम शासन के 'रजाकार' हों। 

टॅग्स :क्राइमराज ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना