लाइव न्यूज़ :

रायसेनः मां अपनी दो मासूम बेटियों के साथ कुएं में कूदी, मौत, जानें कदम क्यों उठाया

By भाषा | Updated: September 1, 2022 20:35 IST

पिपलिया बिचोली गांव निवासी रामकृष्ण लोधी ने पुलिस को सूचना दी कि 24 वर्षीय पत्नी पार्वती बाई ने अपनी दो बेटियों दीपाली (3) एवं अनामिका (8 माह) सहित गांव के पास खेत में बने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कुएं से तीनों के शवों को निकलवाया।प्राथमिकी दर्ज कर पोस्टमॉर्टम उपरांत मामले की छानबीन शुरू कर दी है।रामकृष्ण अपनी पत्नी एवं दोनों बेटियों के साथ अलग रहता था, जबकि उसके मां बाप एवं भाई-बहन गांव में स्थित पैतृक मकान में रहते हैं।

रायसेनः जिले में एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सुलतानगंज के थाना प्रभारी विमलेश राय ने बताया कि पिपलिया बिचोली गांव निवासी रामकृष्ण लोधी ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी 24 वर्षीय पत्नी पार्वती बाई ने अपनी दो बेटियों दीपाली (3) एवं अनामिका (8 माह) सहित गांव के पास उसके खेत में बने कुएं में बुधवार शाम को कूदकर आत्महत्या कर ली है।

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से तीनों के शवों को निकलवाया एवं प्राथमिकी दर्ज कर पोस्टमॉर्टम उपरांत मामले की छानबीन शुरू कर दी है। राय ने बताया कि गांव के पास स्थित अपने खेत में बने मकान में रामकृष्ण अपनी पत्नी एवं दोनों बेटियों के साथ अलग रहता था, जबकि उसके मां बाप एवं भाई-बहन गांव में स्थित पैतृक मकान में रहते हैं।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) राजेश तिवारी ने कहा कि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है, उसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, लोधी ने पुलिस को बताया है कि उसका और उसकी पत्नी का कोई विवाद नहीं था और वह समझ नहीं पा रहा है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा