लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमित 9 साल की लड़की के साथ अस्पताल में छेड़छाड़, आरोपी सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 7, 2020 05:53 IST

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से कोविड-19 केयर सेंटर में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दिल्ली, यूपी सहित कई राज्यों से ऐसी खबरें सामने आ चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देबालिका में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 2 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस संक्रमित नौ वर्षीय बालिका ने एक सफाई कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने गुरुवार (छह अगस्त) को बताया कि जिले के खमतराई थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस संक्रमित बालिका ने सफाई कर्मचारी कन्हैयालाल निषाद (45) पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

पुलिस ने निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। यादव ने बताया कि बालिका में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे दो अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज जब बालिका ब्रश करने गई तब सफाई कर्मचारी ने उसके साथ अश्लील हरकत की।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़रायपुरकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियायौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास