लाइव न्यूज़ :

Video: MP में शौचालय-आवास योजना पर सवाल करना आदीवासी युवक को पड़ गया भारी, पंचायत स्टाफ समेत सिपाही ने कर दी जमकर पिटाई

By आजाद खान | Updated: April 1, 2022 11:14 IST

मामले में कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा है, "मामले की जाँच हो, दोषियों पर कार्यवाही हो।"

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के कटनी में एक आदीवासी युवक को पिटने का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि युवक को पंचायत स्टाफ और सिपाही द्वारा पीटा गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

भोपाल: मध्यप्रदेश के कटनी के ढीमरखेड़ा में एक आदीवासी लड़के की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता और शौचालय निर्माण में कथित रूप से गड़बड़ी के मामले को लेकर सचिव के घर गया था जहां पर उसके साथ मारपीट की गई है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कैसे कुछ लोग लड़कों की पिटाई कर रहे हैं और वह दर्द से कराह रहा है। वहीं इस मामले में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा (Narendra Saluja) का बयान सामने आया है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक,  ढीमरखेड़ा का रहने वाला आदिवासी लड़का धर्मेन्द्र कोल शौचालय और आवास योजना का लाभ लेने के लिए सचिव अमरेश दाहिया के घर पहुंचा था। यहां पर उसने इस योजना के तहत निर्माण और अनियमितताओं को लेकर कुछ सवाल किया था जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि युवक की पिटाई में पंचायत स्टाफ और सिपाही के शामिल होने की बात सामने आ रही है। 

वीडियो में बेरहमी से पिटते दे रहा है दिखाई

वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे खाली बदन युवक को दो से तीन लोग पीट रहे हैं। कोई उस युवक को लात से मार रहा है तो कोई हाथों से पीट रहा है। हालांकि सभी आरोपी नार्मल ड्रेस में थे इसलिए उन में से सिपाही कौन है, इसकी वीडियो में पहचान नहीं हो पा रही है। वीडियो के अंत में यह देखा गया है कि युवक मार खाने के बाद अधमरा हो गया था और वह जमीन पर लेट गया था। 

कांग्रेस नरेंद्र सलूजा ने भी किया ट्वीट

मामले में कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा (Narendra Saluja) ट्वीट कर कहा, "सोशल मीडिया पर वाइरल यह विडीओ कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक आदिवासी लड़का पीएम आवास योजना और शौचालय के निर्माण में अनियमितताओं को लेकर शिकायत करने पहुँचा तो सचिव ने उसकी पिटाई कर दी..मामले की जाँच हो, दोषियों पर कार्यवाही हो।"

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली