लाइव न्यूज़ :

44 साल की चाची का 14 साल के भतीजे से प्यार, चाचा ने करा दी दोनों की शादी, जानें क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 19, 2022 14:39 IST

बिहार में पूर्णिया जिले के वनमनखी थाना क्षेत्र का मामला है। महिला के पति ने ग्रामीणों से विचार-विमर्श कर यह फैसला लिया। ग्रामीणों की मौजूदगी में भतीजे के साथ चाची की शादी करा दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देमामला उजागर होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। महिला के पति समेत अन्य ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।चाची और भतीजे को चाचा ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। 

पटनाः बिहार में पूर्णिया जिले के वनमनखी थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है, जहां 44 साल की चाची ने अपने 14 साल भतीजे को दिल दे बैठी। इतना ही नहीं दोनों के बीच अवैध संबंध भी बनने लगे।

 

रिश्तों को शर्मसार करने का खुलासा 12 सितंबर को उसवक्त हुआ जब चाचा ने अपनी पत्नी को भतीजे के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। इसके बाद महिला के पति ने ग्रामीणों से विचार-विमर्श कर यह फैसला लिया कि दोनों की शादी करा दी जाये। ग्रामीणों की मौजूदगी में भतीजे के साथ चाची की शादी करा दी गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला उजागर होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। महिला के पति समेत अन्य ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि चाची और भतीजे को चाचा ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद जबरन दोनों की शादी करा दी गयी है।

इस दौरान कई ग्रामीण भी मौजूद रहे। नाबालिग ने अपनी चाची के मांग में सिंदूर भी डाला। शादी करने के बाद महिला ने नाबालिग पति के पैर भी छुए। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि महिला का पति पंजाब में काम करता है। महिला घर पर ही रहती थी, लेकिन चाची और भतीजे के अवैध संबंध की जानकारी पूरे गांव के लोगों को थी।

नाबालिग का परिवार भी इस बात को जनता था। फिर ग्रामीणों ने महिला के पति को फोन पर इसकी सूचना दी। पत्नी और भतीजे के बीच अवैध संबंध की जानकारी गांव वालों से मिलने के बाद पति चुपके से गांव आ गया। फिर पत्नी और 14 साल के भतीजे को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया तो घर में हंगामा मच गया।

भीड़ जमा हो गई। गांव वालों से राय ली गई और तय हुआ कि दोनों की शादी कर दी जाये। फिर उसी घर में दोनों की शादी करा दी गई। इस दौरान कोई विरोध न हो, इसके लिए ग्रामीण लाठी और डंडा के साथ लैस थे। ग्रामीणों के डर से महिला और नाबालिग ने शादी कर ली। इस दौरान नाबालिग का परिवार भी मौके पर मौजूद रहा, लेकिन ग्रामीणों के डर से कोई शादी का विरोध नहीं कर पाया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?