लाइव न्यूज़ :

पंजाब: कर्ज नहीं चुकाने पर महिल को बुरी तरह से पीटा, छह गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 15, 2019 22:35 IST

पुलिस का दावा है कि उसने इस संबंध में मुक्तसर नगरपालिका परिषद के कांग्रेस सदस्य के भाई समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 35 वर्षीय महिला की सड़क के बीचों बीच पिटाई की जा रही है

Open in App

पंजाब के मुक्तसर जिले में कर्ज नहीं चुकाने को लेकर कांग्रेस नेता के भाई समेत कुछ लोगों ने एक महिला को घर से खींचकर उसकी कथित रूप से बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई की। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 23,000 रुपये का कर्ज कथित रूप से नहीं चुका पाने पर शुक्रवार को की गई महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्षी पार्टियों ने राज्य में कानून व्यवस्था की ‘‘बिगड़ती’’ स्थिति की आलोचना की।

पुलिस का दावा है कि उसने इस संबंध में मुक्तसर नगरपालिका परिषद के कांग्रेस सदस्य के भाई समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 35 वर्षीय महिला की सड़क के बीचों बीच पिटाई की जा रही है और उसका बेटा असहाय स्थिति में यह देखने को मजबूर है। वह रोता-बिलखता हुआ कहता है : ‘‘मेरी मां को पीटा जा रहा है।’’

महिला के बेटे ने ही यह वीडियो बनाया जिसमें एक व्यक्ति महिला के बाल खींचते हुए नजर आ रहा है। पिटाई के दौरान सड़क पर गिर गई महिला पर एक आरोपी बैठा हुआ भी दिख रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में शामिल एक व्यक्ति की पत्नी और पीड़िता के बीच पैसे को लेकर विवाद होने के बाद उसकी बुरी तरह पिटाई की गयी।

पीड़िता ने पार्षद के भाई सुरेश चौधरी से 23,000 रुपये कर्ज लिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजीत सिंह धेसी ने बताया कि चौधरी और पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। राकेश चौधरी समेत शेष चार अन्य आरोपी फरार हैं। धेसी ने बताया कि 10 आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि शनिवार को छह आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया और उन्हें दो दिन के लिये पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि हिंसा की ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘मुक्तसर की घटना में शामिल आरोपियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आईपीसी की धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और हिंसा की ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।’’

प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने कहा कि आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो ताकि कोई भी इस तरह की ‘‘अमानवीयता’’ को दोहराने की हिम्मत नहीं करे। गुलाटी ने कहा कि पुलिस को मामले में सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है और आयोग की एक सदस्य ने मुक्तसर में महिला से मुलाकात भी की। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। शिअद प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने कहा, ‘‘ऐसी घटना कभी नहीं देखी थी जिसमें एक महिला को ऐसे बर्बर तरीके से पीटा जा रहा हो। यह राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की वास्तविक तस्वीर है।’’

चीमा ने कहा कि महिलाएं अपने घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। आप विधायक एवं विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ऐसी घटनाएं रोक नहीं सकते हैं तो उन्हें गृह विभाग छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में कानून व्यवस्था की स्थित बदतर हो गयी है।’

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर