लाइव न्यूज़ :

वीडियो: पंजाब में सरपंच ने नाबालिग प्रवासी मजदूर को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा, जान से मारने की भी दी धमकी

By आजाद खान | Updated: July 18, 2023 15:03 IST

जारी वीडियो में आरोपी शख्स को यह कहते हुए सुना गया है कि "तू मेरे पैसे लेकर भाग गया? मैं तुम्हें मार डालूंगा और तुम्हारे शव को पास की नदी में फेंक दूंगा, इसका किसी को पता भी नहीं चलेगा।''

Open in App
ठळक मुद्दे पंजाब के जलांधर में एक सरपंच को गिरफ्तार किया गया है। उस पर एक नाबालिग प्रवासी मजदूर को पिटने और धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस को सरपंच के अन्य साथियों की भी तलाश है जो घटना के बाद से फरार है।

चंड़ीगढ़:पंजाब के जालंधर में एक युवक द्वारा एक नाबालिग प्रवासी मजदूर को पीटने और उसे पेड़ से लटकाने का एक वीडियो सामने आया है। जारी वीडियो में शख्स को नाबालिग मजदूर को जान से मारने की धमकी भी देते हुए देखा गया है।  

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ऐसे में मामले में पुलिस ने कार्रवाई भी की है और नाबालिग मजदूर को पीटने वाले आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है। हालांकि आरोपी शख्स तो गिरफ्तार हो गया है लेकिन उसके साथी अभी भी फरार है और पुलिस को इनको तलाश है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि आरोपी शख्स पीड़ित को पीट रहा है और उसके हाथ पैर बांध रहा है। वीडियो के अगले हिस्से में पीड़ित को एक पेड़ से उल्टा लटकाए उसे पीटते हुए आरोपी शख्स नजर आ रहा है। 

पीड़ित की पिटाई के दौरान शख्स को नाबालिग मजदूर को धमकी देते हुए भी देखा गया है। क्लिप में शख्स को यह कहते हुए सुना गया है कि  "तू मेरे पैसे लेकर भाग गया? मैं तुम्हें मार डालूंगा और तुम्हारे शव को पास की नदी में फेंक दूंगा, इसका किसी को पता भी नहीं चलेगा।''

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्राम प्रधान और आरोपी शख्स मनवीर सिंह से 17 साल के नाबालिग मजदूर ने 35 हजार रुपए कर्ज लिया था लेकिन वह लौटाया नहीं था और वह गांव से भाग गया था। ऐसे में शख्स ने नाबालिग मजदूर को पकड़ा और उसकी पिटाई कर उसे पेड़ से लटका दिया। यही नहीं घटना का वीडियो बनाकर नाबालिग मजदूर के घर वालों को भेजा और उसे लोन के पैसे की मांग की। 

जानकारी के अनुसार, घटना का वीडियो मिलने के बाद नाबालिग मजदूर के घर वालों ने शख्स के बैंक खाते में पैसे जमा कर दिए थे। उधर वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया है और उसके दोस्तों की तलाश कर रही है। 

टॅग्स :क्राइमपंजाबPoliceवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास