लाइव न्यूज़ :

जुड़वा बच्ची के जन्म के महज 2 घंटे बाद दादी ने अस्पताल से उठाकर नहर में फेंका, पिता ने भी दिया इस घिनौनी हरकत में साथ

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 27, 2019 10:51 IST

पुलिस ने महिला और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को बच्ची की मां द्वारा शिकायत करने के बाद गिरफ्तार किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देबेटे का भी कहना है कि उसे और बेटियां नहीं चाहिए। महिला की इस घिनौनी हरकत में उसके बेटे ने भी पूरा साथ दिया है।

पंजाब के भटिंडा में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने केन्द्र सरकार की बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ अभियान की धज्जियां उड़ा कर रख दी है। भंटिडा की रहने वाली 65 साल की महिला ने अपने बेटे की दो जुड़वा बच्चियों को जन्म के दो घंटे बाद ही उठाकर नहर में फेंक दिया था। महिला के बेटे की पहले से ही ग्यारह और तीन साल की दो बेटियां हैं। महिला का कहना है कि उसे अपने घर में और बेटी नहीं चाहिए। उसे उम्मीद थी कि उसके घर इस बार पोते का जन्म होगा। घटना गुरुवार (26 सितंबर) की है। महिला की इस घिनौनी हरकत में उसके बेटे ने भी पूरा साथ दिया है। बेटे का भी कहना है कि उसे और बेटियां नहीं चाहिए। 

पुलिस ने महिला और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला का नाम मलकित कौर है और आरोपी बेटे का नाम बलजिन्द्र सिंह (35 साल) है। ये लोग भटिंडा के बहमान दीवाना गांव के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों को बच्ची की मां द्वारा शिकायत करने के बाद गिरफ्तार किया गया है। 

बता दें कि अपने देश में इस तरह की कई घटनाएं हर दिन सामने आती है, जब बेटे की चाह में बेटियों को मार दिया जाता है। भारत में ऐसी मान्यता है कि बेटा ही अपने माता-पिता के बुढ़ापे का सहारा बन सकता है। 

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत