लाइव न्यूज़ :

कॉलेज छात्राओं से वॉर्डन ने उतरवाए कपड़े, विरोध के बाद 4 कर्मचारी बर्खास्त, जानें क्या है पूरा माजरा

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 29, 2019 15:18 IST

नवंबर 2018 में भी इसी तरह की एक घटना सामने आई थी, जब एक गांव में लगभग 15 स्कूली छात्राओं को कथित तौर पर शौचालय में एक इस्तेमाल किए गए सैनिटरी नैपकिन को फेंकने वाली लड़की को खोजने के लिए महिला शिक्षकों द्वारा उनके कपड़े उतरवाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद अकाल प्राइवेट यूनिवर्सिटी ने फौरन एक्शन लेते हुए हॉस्टल के चार लोगों को बर्खास्त कर दिया है। छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन अधिकारियों पर चार कर्मचारियों के खिलाफ देरी से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

पंजाब के बठिंडा (Bathinda) में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के तकरीबन 500 से ज्यादा महिला छात्राओं ने हॉस्टल के वॉर्डन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। इन छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल के वॉर्डन ने इनके कपड़े उतरवाए थे। छात्रों का दावा है कि इन्हें जबरदस्ती कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया था। ताकि ये पता लगाया जा सकते कि कौन सी छात्रा उस वक्त पीरियड्स में है। हॉस्टल के वॉर्डन ये पता लगाना चाहते थे कि इस्तेमाल किया हुआ सैनिटरी पैड्स टॉयलेट में कौन फेंकता है। 

इस घटना के बाद अकाल प्राइवेट यूनिवर्सिटी ने फौरन एक्शन लेते हुए हॉस्टल के चार लोगों को बर्खास्त कर दिया है। जिसमें से महिला हॉस्टल वॉर्डन है और दो गार्ड है। हालांकि बर्खास्त करने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कोई लीगल प्रक्रिया नहीं अपनाई है। 

टाइस्म ऑफ इंडिया के मुताबिक, अकाल प्राइवेट यूनिवर्सिटी का कहना है कि तकरीबन दर्जन छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए हैं, ऐसा छात्राओं का दावा है हम मामले की जांच कर रहे हैं । हालांकि शुरुआत में यूनिवर्सिटी  प्रशासन ने मामले को गंभीरता से ना लेते हुए इसे एक छोटी गलती बताया था। लेकिन जब छात्राओं ने प्रदर्शन शुरू किया तो बिना कोई कानूनी प्रक्रिया के हॉस्टल के चार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। 

कथित तौर पर, छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन अधिकारियों पर चार कर्मचारियों के खिलाफ देरी से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया है कि कॉलेज का सामान्य वातावरण अत्यंत रूढ़िवादी है क्योंकि पुरुष और महिला छात्रों को एक-दूसरे से बात करने की भी अनुमति नहीं है। विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए छात्रों ने टाइस्म ऑफ इंडिया को बताया है कि वे चाहते हैं कि अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो। 

हॉस्टल में वार्डन ने दो दिन पहले डंप किए गए सैनिटरी नैपकिन पाए थे और तब से उन्होंने दो महिला गार्डों की मदद से दो छात्रों के कपड़े उतरवाए थे। इसके बाद तकरीबन 12 छात्रों के साथ भी ऐसा ही बर्ताव किया गया। 

नवंबर 2018 में भी इसी तरह की एक घटना सामने आई थी, जब एक गांव में लगभग 15 स्कूली छात्राओं को कथित तौर पर शौचालय में एक इस्तेमाल किए गए सैनिटरी नैपकिन को फेंकने वाली लड़की को खोजने के लिए महिला शिक्षकों द्वारा उनके कपड़े उतरवाए गए थे। 

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा