लाइव न्यूज़ :

पैसा ही सबकुछ?, नाना बंडू आंदेकर ने नाती आयुष कोमकर की गोली मारकर हत्या, अब तक 8 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2025 12:56 IST

Pune Police: बंडू आंदेकर और तीन अन्य को बुलढाणा जिले के मेहकर से गिरफ्तार किया, जब वे फरार होने की कोशिश कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देआयुष की पांच सितंबर की शाम नाना पेठ इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।वनराज की बहन संजीवनी और आयुष के पिता गणेश कोमकर भी राकांपा नेता की हत्या के आरोपी हैं।संपत्ति के विवाद के कारण वनराज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुणेः पुणे पुलिस ने पिछले साल हुई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता वनराज आंदेकर की हत्या के आरोपी के बेटे की ‘‘रंजिश के चलते’’ हत्या किए जाने के मामले में छह और लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में आंदेकर गिरोह के सरगना बंडू आंदेकर शामिल हैं। युवक की हत्या के मामले में अब तक कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बंडू आंदेकर, मृतक आयुष कोमकर (18) का नाना है। आयुष की पांच सितंबर की शाम नाना पेठ इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया, ‘‘हमने बंडू आंदेकर और तीन अन्य को बुलढाणा जिले के मेहकर से गिरफ्तार किया, जब वे फरार होने की कोशिश कर रहे थे। दो अन्य आरोपियों को पुणे से गिरफ्तार किया गया।’’ वनराज की बहन संजीवनी और आयुष के पिता गणेश कोमकर भी राकांपा नेता की हत्या के आरोपी हैं।

पुलिस ने पहले बताया था कि पिछले साल एक सितंबर को इसी इलाके में कथित तौर पर संपत्ति के विवाद के कारण वनराज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि आयुष की हत्या की साजिश कथित तौर पर वनराज के पिता बंडू आंदेकर और अन्य रिश्तेदारों ने रची थी।

पुलिस ने पांच सितंबर को आयुष पर हुए हमले के सिलसिले में पहले भी यश पाटिल और अमित पाटोले को गिरफ्तार किया था। गणेश कोमकर, संजीवनी और अन्य वनराज की हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPuneहत्यामहाराष्ट्रPune Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो