लाइव न्यूज़ :

Pune Police: निरीह पर हैवानियत, कुत्ते को पेड़ से लटकाकर मार डाला?, मां प्रभावती जगताप और पुत्र ओंकार जगताप के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2024 11:36 IST

Pune Police: प्रभावती जगताप और महिला के बेटे ओंकार जगताप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर इस घटना का जिक्र किया।

Open in App
ठळक मुद्दे पुणे ग्रामीण पुलिस से संपर्क किया और मां एवं बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 22 अक्टूबर को कथित तौर पर ‘लैब्राडोर’ नस्ल के अपने पालतू कुत्ते पर डंडे से हमला किया।कुत्ते को ले जाने के लिए कहा था क्योंकि महिला को कुत्ते पालना पसंद है।

Pune Police:महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक कुत्ते को पेड़ से लटकाकर मार डालने के आरोप में मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुलशी तहसील के पिरंगुट इलाके में कथित तौर पर कुत्ते को मार डाला गया, जिसके बाद प्रभावती जगताप और महिला के बेटे ओंकार जगताप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर इस घटना का जिक्र किया।

वहीं, कुत्तों के लिए आश्रय गृह संचालित करने वाले ‘मिशन पॉसिबल फाउंडेशन’ की पशु अधिकार कार्यकर्ता पद्मिनी स्टंप ने पुणे ग्रामीण पुलिस से संपर्क किया और मां एवं बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पौड रोड पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संतोष गिरिगोसावी ने बताया, ‘‘प्रभावती ने 22 अक्टूबर को कथित तौर पर ‘लैब्राडोर’ नस्ल के अपने पालतू कुत्ते पर डंडे से हमला किया।

इसके बाद उसके बेटे ओंकार ने कुत्ते को एक पेड़ से लटका दिया। हमने उन पर भारतीय न्याय संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।’’ अधिकारी ने बताया कि कुत्ते को मारने से पहले परिवार ने पिंपरी की रहने वाली एक महिला को फोन कर उसे कुत्ते को ले जाने के लिए कहा था क्योंकि महिला को कुत्ते पालना पसंद है।

स्टंप ने बताया, ‘‘सूचना मिलने पर हम वहां पहुंचे और उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया।’’ उन्होंने बताया कि इससे पहले परिवार कुत्ते को पशु चिकित्सक के पास ले गया था और उन्हें रेबीज सहित कुछ जांच कराने के लिए कहा गया था। स्टंप ने कहा, ‘‘उन्हें लगा कि कुत्ते को रेबीज था, इसलिए मां-बेटे ने उसे मार दिया।’’ भाषा प्रीति सुरभि सुरभि

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPuneमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए