लाइव न्यूज़ :

महिला ने खाया जहर तो शख्स को अस्पताल के आईसीयू में करनी पड़ी शादी, फिर हुआ फरार, पुलिस तलाश में जुटी

By एएनआई | Updated: December 6, 2019 15:37 IST

रिपोर्ट्स के अनुसार महिला को उस समय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा जब उसने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। महिला ने ये कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसके प्रेमी ने उससे शादी से इनकार कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पुणे जिले के चाकन में एक महिला ने प्रेमी के शादी से मना करने पर खाया जहरमहिला ने प्रेमी पर लगाया शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप

महाराष्ट्र के पुणे जिले के चाकन में एक महिला ने 27 (नवंबर 2019) को कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसके बाद उसके कथित प्रेमी को उससे अस्पताल के आईसीयू में शादी करनी पड़ी। पुलिस ने ये जानकारी दी है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार महिला को उस समय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा जब उसने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। महिला ने ये कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसके प्रेमी ने उससे शादी से इनकार कर दिया था।

हालांकि, अस्पताल में शादी के कुछ देर बाद सूरज नलावाडे शख्स एक बार फिर भाग गया। इसके बाद महिला ने पुलिस के सामने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत बलात्कार के मामले में केस दर्ज कर लिया है।

एएनआई के मुताबिक, पुलिस अधिकारी प्रकाश राठौर ने बताया कि इस मामले में सूरज की खोजबीन शुरू कर दी गई है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि सूरज नलवाडे ने उसे जबरन शरारिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। महिला ने जब उससे शादी करने करने के लिए कहा, तो उसके निचली जाति से होने की बात कहकर सूरज ने शादी से इनकार कर दिया। 

महिला ने 27 नवंबर को जहर खा लिया था जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल जाकर आईसीयू में भर्ती किया गया था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह