लाइव न्यूज़ :

पुणेः निजी स्कूल परिसर के शौचालय में 11 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2022 15:15 IST

शिवाजीनगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील मोरे ने कहा, ‘‘एक अज्ञात व्यक्ति, लड़की को स्कूल परिसर के शौचालय में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया और फिर वह मौके से फरार हो गया। लड़की ने अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूल ने लड़की के माता-पिता को इस बारे में बताया। यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल जा रही है। 

पुणेः महाराष्ट्र के एक निजी स्कूल परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 11 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर शिवाजीनगर इलाके की है।

शिवाजीनगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील मोरे ने कहा, ‘‘एक अज्ञात व्यक्ति, लड़की को स्कूल परिसर के शौचालय में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया और फिर वह मौके से फरार हो गया। लड़की ने अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद स्कूल ने लड़की के माता-पिता को इस बारे में बताया।’’ अधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल जा रही है। 

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने के बजाय उसकी भतीजी से दुष्कर्म

गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में सड़क दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल सवार की मदद करने की बजाय उसकी भतीजी से दुष्कर्म करने जैसे हैवानियत का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है। थाना फेस-वन क्षेत्र के सेक्टर पांच के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे चाचा भतीजी सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये।

इस दौरान वहां पहुंचा एक युवक किशोरी को अपने साथ जबरन ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि सेक्टर 3 में पूजा सामग्री की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने थाना फेस- वन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक 18 मार्च को उनका भाई और उनकी 16 वर्षीया बेटी सेक्टर 8 स्थित नानी के घर गये थे।

इस दौरान शिकायतकर्ता के भाई ने दोस्तों के साथ जमकर शराब पी। उसके बाद वह किशोरी को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर सेक्टर पांच आ रहा था। रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल से एक बच्चा टकरा गया, जिसकी वजह से शिकायतकर्ता का भाई बेहोश हो गया।

पीड़िता के अनुसार वहां पर अजय नामक एक युवक आया तथा उसकी 16 वर्षीय बेटी को जबरन ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि बीती रात को पीड़ित ने थाना फेस- वन पुलिस में शिकायत की है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPuneमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप