लाइव न्यूज़ :

पबजी गेम बना हत्या की वजह, तीन दोस्तों ने गेम हारने के बाद मार डाला दोस्त को

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 1, 2022 15:07 IST

गेम के दौरान दोस्तों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और बात कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ गई। चारों दोस्तों में से कथित तौर पर तीन ने अपने दोस्त सईल जाधव पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। चूंकि सभी शराब के नशे में चूर थे, इसलिए उन्होंने ताबड़तोड़ वार करके जाधव की मौके पर ही हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देचारों दोस्त अक्सर पबजी गेम खेलते थे और हर बार गेम में हुई हार-जीत को लेकर झगड़ा करते थेचारों दोस्तों में से कथित तौर पर तीन ने सईल जाधव पर धारदार चाकू से हमला कर दियापबजी ऑनलाइन मल्टी-प्लेयर गेम है, इसके शिकार बच्चे अक्सर आक्रामक हो जाते हैं

मुंबई: बच्चों में ऑनलाइन गेम खेलने की लत जानलेवा भी हो सकती है। जी हां, ठाणे में एक इसी तरह का वाकया सामने आया है। जिसमें तीन दोस्तों ने पबजी गेम खेलने के बाद आपस में झगड़ा किया और लड़ाई में अपने ही दोस्त को जान से मार डाला।

पुलिस ने हत्या के आरोपी तीन दोस्तों में एक 20 साल के युवा को गिरफ्तार किया, वहीं अन्य दो नाबालिगों को हिरासत में लिया। यह घटना सोमवार की रात ठाणे के वर्तक नगर इलाके की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि चारों दोस्त ऑनलाइन पबजी गेम खेलने के लती थे और खेलने के वक्त बहुत ही आक्रामक हो जाते थे। पूर्व में भी वो गेम खेलने के दौरान कई बार झगड़ा कर चुके थे लेकिन सोमवार की रात लड़ाई कुछ ज्यादा ही बढ़ गई और उसमें एक दोस्त की जान चली गई।

इस मामले में वर्तक नगर थाने के सीनियर इंस्पेक्टर सदाशिव निकम ने बताया कि चारों दोस्त अक्सर पबजी गेम खेलते थे और हर बार गेम में हुई हार-जीत को लेकर झगड़ा करते थे। सोमवार की रात करीब नौ बजे चारों ने पहले शराब पी और उसके बाद ऑनलाइन पबजी गेम खेलना शुरू किया। वो शाम से ही इस गेम को खेल रहे थे।

इंस्पेक्टर सदाशिव निकम के मुताबिक गेम के दौरान दोस्तों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और बात कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ गई। चारों दोस्तों में से कथित तौर पर तीन ने अपने दोस्त सईल जाधव पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। चूंकि सभी शराब के नशे में चूर थे, इसलिए उन्होंने ताबड़तोड़ वार करके जाधव की मौके पर ही हत्या कर दी।

थोड़ी देर के बाद पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी की सलई जाधव की उसके तीन दोस्तों ने चाकू मार कर हत्या कर दी है और तीनों शराब के नशे में लाश के पास पड़े हुए हैं।

जानकारी मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। तीनों आरोपियों को पुलिस ने मौके से पकड़ा। पता चला कि आरोपियों में से दो नाबालिग हैं तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया, वहीं तीसरे बालिग युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है और अब आगे की कार्यवाही कर रही है। सलई जाधव की हत्या का मुख्य कारण पबजी है, जो ऑनलाइन मल्टी-प्लेयर गेम है। अक्सर सुना जाता है कि किशोर इस गेम के लती हो जाते हैं। इससे पहले भी इस पबजी गेम के कारण वारदात की कई खबरें आ चुकी हैं।

कई मनोवैज्ञानिक इस गेम के बारे में आशंका जता तुके हैं कि इसे खेलने से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं तो इसके ध्यान में रखते हुए कोशिश करनी चाहिए कि पैरेंट्स इस गेम से बच्चों को दूर रखें। 

टॅग्स :PUBGहत्यामुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप