लाइव न्यूज़ :

UP ki Taja khabar: उन्नाव में 9 साल की बच्ची की रेप के बाद मौत, प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से पूछा- कबतक चलेगा ऐसा?

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 11, 2020 12:49 IST

रेप की वारदात उन्नाव जिले के बिहार थाना इलाके के एक गांव की है। विरोध करने और चिल्लाने पर आरोपी ने बच्ची का गला दबाकर मारने की कोशिश की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकक्षा पांच में पढ़ने वाली 9 साल की बच्ची से मंगलवार (10 मार्च) शाम एक अज्ञात शख्स ने दुष्कर्म किया।बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक 9 साल की बच्ची की रेप के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस वारदात पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने एक खबर को रिट्वीट कर लिखा है- ''यूपी की भाजपा सरकार में बच्चों के साथ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं घटी हैं। क्या सरकार पर इन घटनाओं का कोई असर नहीं पड़ता? नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और इलाज के दौरान वो नहीं रही।आखिर कब तक ऐसे चलेगा।''

आरोपी ने रेप के बाद 9 साल की बच्ची का दबाया गला

रेप की वारदात उन्नाव जिले के बिहार थाना इलाके के एक गांव की है। कक्षा पांच में पढ़ने वाली 9 साल की बच्ची से मंगलवार (10 मार्च) शाम एक अज्ञात शख्स ने दुष्कर्म किया। विरोध करने और चिल्लाने पर आरोपी ने बच्ची का गला दबा दिया। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। 

बच्ची के बेहोश पर आरोपी से सड़क पर फेंक कर फरार हुआ 

आरोपी ने जब बच्ची का गला दबाया तो वह बेहोश हो गई थी। जिसके बाद आरोपी उसे गांव के बाहर एक सुनसान सड़क पर फेंक कर चला गया था। गांव वालों ने बच्ची को बेहोश देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।  बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली