लाइव न्यूज़ :

बिहार के प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार ने बना रखा था वसूली गैंग, सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया रिमांड पर

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2024 17:47 IST

संतोष कुमार ने विभिन्न करदाताओं से रिश्वतखोरी के लिये बजाप्ता एक गैंग बना रखा था। इस वसूली गैंग का काम था आयकर बकाया वाले कारोबारी को अपने जाल में लेकर प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार के साथ मिलकर सेटलमेंट कराना।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार ने बना रखा था वसूली गैंगगिरफ्तार करने के बाद बुधवार को पटना स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश कियाअदालत ने आरोपियों को पांच दिनों के लिए सीबीआई रिमांड पर भेज दिया

पटना:  सीबीआई ने 10 लाख रुपये रिश्वत लेते बिहार के प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार समेत सभी पांच आरोपी गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को पटना स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपियों से उनके खिलाफ मिले सबूतों के बारे में पूछा, जिसे आरोपियों ने बेबुनियाद बताया। इसके बाद अदालत ने आरोपियों को पांच दिनों के लिए सीबीआई रिमांड पर भेज दिया। दरअसल, संतोष कुमार के साथ सीबीआई ने वसूली गैंग के और अन्य गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की तो ऐसा खुलासा हुआ जिसे सुनने के बाद सीबीआई के अधिकारी भी चकरा गए।

सूत्रों के अनुसार संतोष कुमार ने विभिन्न करदाताओं से रिश्वतखोरी के लिये बजाप्ता एक गैंग बना रखा था। इस वसूली गैंग का काम था आयकर बकाया वाले कारोबारी को अपने जाल में लेकर प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार के साथ मिलकर सेटलमेंट कराना। वहीं, सीबीआई को सूचना मिली थी कि पद का दुरुपयोग कर करदाताओं को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए पैसों की लेन देन की गई है। इसके बाद सीबीआई ने मामले में कार्रवाई करते हुए बिहार-झारखंड समेत देश के 21 ठिकानों पर छापेमारी की और पटना से संतोष कुमार, राजीव कुमार उर्फ चीकू, धनबाद से डॉ प्रणय पूर्वे, गुरपाल सिंह और अशोक चौरसिया को गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार संतोष कुमार के पास आयकर से संबंधित जब भी कोई बड़ा मामला आता था इन चार दलालों में से किसी एक के पास भेजता था। लेकिन यह मामला तब खुल गया जब संतोष कुमार के एक करीबी से ही पैसे की डिमांड हो गई। दरअसल, धनबाद का कोयला कारोबारी गुरपाल सिंह का आयकर से संबंधित एक मामला चल रहा है। प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार के यहां इसके सेटलमेंट के लिए संतोष ने गुरपाल सिंह से 10 लाख रुपये रिश्वत मांगे थे। इसके बाद ये सारा भेद खुल गया।

बता दें कि प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार के पटना स्थित आयकर कार्यालय के दूसरे तल्ले पर मौजूद उनके कार्यालय में कागजात की जांच की गई। साथ ही उनके पटना लोहिया नगर कंकड़बाग स्थित आवास (36 नंबर) में भी तलाशी ली गई। गौरतलब है कि अन्य आरोपियों में डॉक्टर प्रणव पूर्वे धनबाद क्लब के अध्यक्ष बताए जा रहे हैं। वहीं, गुरपाल सिंह का धनबाद में ट्रांसपोर्ट का बड़ा कारोबार है, जबकि अशोक चौरसिया का आवास धनबाद के कतरास रोड में मकान संख्या 32 है। राजीव कुमार और चीकू की भूमिका मध्यस्थ के तौर पर सामने आ रही है।

टॅग्स :बिहारक्राइमसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला