लाइव न्यूज़ :

प्रयागराजः पान की गुमटी को लेकर विवाद, डंडे से हमला कर ली जान, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2023 11:15 IST

बारा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) संत लाल सरोज ने बताया कि गांव में चंद्रशेखर भारतीय (30) अपने घर के सामने एक गुमटी में चाय-पान की दुकान चलाता था।

Open in App
ठळक मुद्देरिश्तेदार जितेंद्र पटेल के ट्रैक्टर से उसकी गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई थी। जितेंद्र पटेल से क्षतिग्रस्त हुई गुमटी को ठीक करवाने के लिए कहा गया। पूरी गुमटी ठीक कराने की बात कही लेकिन जितेंद्र ने मना कर दिया।

प्रयागराजः प्रयागराज जिले के यमुनापार बारा थाना क्षेत्र के एक गांव में पान की गुमटी ठीक कराने को लेकर हुए विवाद में घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बारा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) संत लाल सरोज ने बताया कि गांव में चंद्रशेखर भारतीय (30) अपने घर के सामने एक गुमटी में चाय-पान की दुकान चलाता था।

कुछ दिन पूर्व पास के पटेल परिवार के एक रिश्तेदार जितेंद्र पटेल के ट्रैक्टर से उसकी गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई थी। एसीपी सरोज ने बताया कि बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई और जितेंद्र पटेल से क्षतिग्रस्त हुई गुमटी को ठीक करवाने के लिए कहा गया। उनके अनुसार, चंद्रशेखर की गुमटी काफी पुरानी और जर्जर अवस्था में थी और उसने पूरी गुमटी ठीक कराने की बात कही लेकिन जितेंद्र ने मना कर दिया।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात गुमटी ठीक कराने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। बताया जाता है कि पहले चंद्रशेखर ने जितेंद्र को और फिर जितेंद्र ने चंद्रशेखर को डंडे से मारा जिसके बाद चंद्रशेखर बेहोश गया। एसीपी ने बताया कि चंद्रशेखर को पहले सद्गुरु हॉस्पिटल एंड क्रिटिकल केयर सेंटर ले जाया गया जहां से उसे स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल रेफर किया गया।

जहां उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर के परिजनों ने पुलिस को बीते दो दिन की घटना के बारे में कुछ नहीं बताया था। एसीपी ने कहा कि अन्य लोगों से इस बारे में पता चलने पर पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चंद्रशेखर के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी जितेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीप्रयागराजयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा