लाइव न्यूज़ :

तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों को कुचला, मंगलवार को परीक्षा थी और ट्रेन पकड़ने जा रहे थे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2022 16:12 IST

उत्तर प्रदेशः पुलिस उपाधीक्षक (नगर) सुबोध गौतम ने बताया कि कोहंडौर थाना क्षेत्र के करिस्ता गांव का रहने वाला राकेश सोनी (27) अपने छोटे भाई राजेश सोनी (25) को सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में बैठाने के लिए कोहंडौर रेलवे स्टेशन जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देमोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर ट्रेन पकड़ने के लिए कोहंडौर स्टेशन जा रहा था।

प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कोहंडौर थाना क्षेत्र के नया बाजार कोहंडौर स्टेशन मोड़ के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक (नगर) सुबोध गौतम ने बताया कि कोहंडौर थाना क्षेत्र के करिस्ता गांव का रहने वाला राकेश सोनी (27) सोमवार सुबह अपने छोटे भाई राजेश सोनी (25) को सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में बैठाने के लिए कोहंडौर रेलवे स्टेशन जा रहा था। उन्होंने बताया कि नया बाजार कोहंडौर स्टेशन मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों भाइयों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गौतम के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। परिजनों के अनुसार, राजेश प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और मंगलवार को उसकी परीक्षा थी, जिसके लिए वह भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर ट्रेन पकड़ने के लिए कोहंडौर स्टेशन जा रहा था।

धार और हरदा जिले में दो अलग- अलग दुर्घटनाओं में तीन नाबालिग सहित पांच लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के धार और हरदा जिले में दो अलग- अलग दुर्घटनाओं में तीन नाबालिग सहित पांच लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। धार जिले के कुक्षी थाना प्रभारी ब्रजेश मालवीय ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 130 किलोमीटर दूर आली गांव में सोमवार सुबह तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल के दीवार से टकराने से तीन नाबालिग सहित चार लोगों की मौत हो गयी।

उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टिमरनी पुलिस थाने के उप निरीक्षक अजय रघुवंशी ने कहा कि हरदा जिले में जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर हरदा-इंदौर राजमार्ग पर खिड़कीवाला गांव के समीप रविवार रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 20 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी और उसका मौसेरा भाई (19) घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर आगे जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटनायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?