लाइव न्यूज़ :

शिवसेना के सांसद श्रीरंग वारणे के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा, जांच जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 23, 2022 18:50 IST

पटना के पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने जिन दो अपराधियों को पकड़ा है, उसमें एक अपराधी अजीत कुमार भोजपुर जिले का रहने वाला है। दूसरा अपराधी सूर्य प्रताप कुमार शेखपुरा का रहने वाला बताया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देइनके पास से 111 सिम कार्ड 19 डेबिट कार्ड 5 पासबुक दो चेक बुक 3 आधार कार्ड जब्त किए हैंपुणे के इंजीनियर और नवादा के युवक के नाम से कई एटीएम कार्ड और दस्तावेज पुलिस ने जब्त किए मामले में पटना में रहने वाले दो और शातिर ठगों की तलाश जारी है

पटना: शिव सेना सांसद श्रीरंग वारणे के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पटना पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह का सरगना पुणे का रहने वाला है और पेशे से इंजीनियर है। पटना पुलिस ने इनके पास से 111 सिम कार्ड 19 डेबिट कार्ड 5 पासबुक दो चेक बुक 3 आधार कार्ड जब्त किए हैं। इस गिरोह में करीब 10 साइबर जालसाज शामिल है।

पटना के पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने जिन दो अपराधियों को पकड़ा है, उसमें एक अपराधी अजीत कुमार भोजपुर जिले का रहने वाला है। दूसरा अपराधी सूर्य प्रताप कुमार शेखपुरा का रहने वाला बताया जाता है। लेकिन इसका सरगना पुलिस के हत्थे नही चढ पाया है। जिसकी तलाश में पुलिस पुणे गई है।

पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधियों का यह गिरोह पटना के कदमकुआं और लोहानीपुर इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहा था। इस गिरोह के सरगना का एक सहयोगी नवादा के वारसलीगंज का रहने वाला है। साईबर अपराधियों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी है कि सरगना इंजीनियर समय-समय पर आकर पटना में ठगी की ट्रेनिंग देता है। यह गिरोह केवाईसी अपडेट कराने, लॉटरी लगने लकी विजेता बनने सर्वे करने के नाम पर झांसा देकर ठगी करता था। 

पुणे के इंजीनियर और नवादा के युवक के नाम से कई एटीएम कार्ड और दस्तावेज पुलिस ने जब्त किए हैं। इस पूरे मामले में पटना में रहने वाले दो और शातिर ठगों की तलाश जारी है। हैरानी की बात है कि यह गिरोह पिछले 5 साल से साइबर ठगी कर रहा है। महाराष्ट्र के सांसद की मुहर के बारे में पूछताछ करने पर इन शातिरों ने बताया कि बैंक खाता खुलवाने और सिम लेने के लिए दस्तावेज सत्यापन के लिए वे सांसद की मुहर का इस्तेमाल करते रहे हैं। पकड़े गए दोनों शातिरों की मानें तो 20 फीसद कमीशन पर गिरोह के लिए काम कर रहे थे। 

इन्होंने पुलिस को इस बात की भी जानकारी दी है कि दिल्ली में फर्जी तरीके से सिम कार्ड बेचने वाला एक गिरोह सक्रिय है जो पैसे लेकर फर्जी तरीके से सिम कार्ड आवंटित करता है। इस गिरोह के बारे में पुलिस और भी जानकारी जुटा रही है। इस बात की भी जानकारी मिली है कि गिरोह गरीब लोगों को पैसे देकर उनका दस्तावेज अपने लिए इस्तेमाल करता था। 

पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने बताया है कि यह पहले नवादा नालंदा शेखपुरा जैसे जिलों में रहकर साइबर ठगी करते थे। लेकिन जब ठगी से पैसे आने लगे तो सुख सुविधा और एश मौज के लिए वह पटना आ गए और अब यहीं से ठगी कर धंधे को अंजाम दे रहे हैं। सबसे बड़ी बात है कि कुछ शातिरों का परिवार भी उनके साथ रह रहा है। पुलिस ने शातिरों के कुछ परिजनों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?