लाइव न्यूज़ :

बिहार के बेगूसराय जिले में बच्ची की हत्या के मामले में 6 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 28, 2023 19:41 IST

पिछले 4 दिनों से गायब बच्ची का शव 27 जुलाई की शाम पड़ोसी के घर में बेसमेंट से मिला है। शव को 10 फीट गड्‌डा खोदकर दफनाया गया था। परिवार का आरोप है कि बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी और तोड़फोड़ की है एक कार को भी आग के हवाले किया गया हैबछवाडा थाना क्षेत्र के चमथा गांव में 24 जुलाई को एक बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी

पटना:बिहार के बेगूसराय जिले में 10 साल की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने मकान मालिक समेत 6 आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीते 24 जुलाई की सुबह नाबालिग बच्ची अपने पड़ोसी के घर मेहंदी का पत्ता तोड़ने गई थी, जिसके बाद से वह लापता हो गई थी। पिछले 4 दिनों से गायब बच्ची का शव 27 जुलाई की शाम पड़ोसी के घर में बेसमेंट से मिला है। शव को 10 फीट गड्‌डा खोदकर दफनाया गया था। परिवार का आरोप है कि बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामला बछवारा थाना इलाके का है। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी और तोड़फोड़ की है। एक कार को भी आग के हवाले किया गया है। बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बछवाडा थाना क्षेत्र के चमथा गांव में 24 जुलाई को एक बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस लगातार जांच कर रही थी, जांच के क्रम में जिस पर शक है, उसके घर के कैंपस में जमीन में दफना कर रखे गए शव को पुलिस ने बरामद किया है। 

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर के मालिक सुदीप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, ओम कुमार, उसके नौकर महेश कुमार, पूर्व मुखिया राकेश कुमार, नवीन कुमार और संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन पर हत्या का आरोप है और तीन लोगों पर साक्ष्य छिपाने में मदद करने का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है या कुछ और। एसपी ने बताया कि फिलहाल पुलिस हत्या की वजह को तलाश कर रही है। 

परिजनों ने बताया कि बच्ची 24 जुलाई को सुबह 10 बजे मेहंदी तोड़ने के लिए पड़ोस के घर में गई थी। उसी वक्त आरोपियों ने उसे उठा लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्ची के परिवार ने पड़ोस में रहने वाले गुड्डू सिंह, ओम कुमार (18) और उसके नौकर (20) पर गैंगरेप और हत्या का आरोप लगाया है।

टॅग्स :Bihar Policeहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा