लाइव न्यूज़ :

PNB Scam: ED ने कुर्क की नीरव मोदी की हॉन्गकॉन्ग स्थित जायदाद, मोदी-चौकसी 10 महीने से हैं फरार

By भाषा | Updated: October 25, 2018 13:05 IST

हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चौकसी पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाने का आरोप है। दोनों को भारतीय अदालत ने भगोड़ा करार दिया है।

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरूवार को कहा कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में दो अरब अमेरिकी डॉलर की कथित धोखाधड़ी के मामले में उसने हीरा कारोबारी नीरव मोदी की 255 करोड़ रुपए की संपत्ति हांगहांग में कुर्क की। 

एजेंसी ने बताया कि उसने इन संपत्तियों को कुर्क करने के लिए धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आदेश जारी किया है। 

ईडी ने बताया, “ये कीमती चीजें नीरव मोदी की दुबई स्थित कंपनियों से 26 जहाजों में लादकर हांगकांग स्थित उनकी कंपनियों को भेजा गया था जिसका नियंत्रण उनके पास है।' 

एजेंसी ने बताया कि हीरे और आभूषण हांगकांग की एक लॉजिस्टिक कंपनी में रखे गए थे। 

ईडी ने बताया, ‘‘ जांच के दौरान इन सभी खेपों की कीमत, प्राप्त करने वाले, भेजनेवाले, मालिकाना हक सभी का पता किया गया और सबूत जुटाने और सामानों का मूल्य जानने के बाद उसे कुर्क किया गया।' 

कुर्क की गई संपत्ति का मूल्य 34.97 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 255 करोड़ रुपये है। 

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी हैं देश से फरार

ईडी ने बताया कि पीएमएलए के तहत जारी कुर्की आदेश को औपचारिक बनाने के लिए अदालत का एक आदेश जल्द ही हांगकांग भेजा जाएगा। 

हालिया आदेश के बाद भगोड़े नीरव मोदी की अब तक कुल 4,744 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। 

हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चौकसी पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाने का आरोप है।

नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और उनके करीबी परिजन जनवरी 2018 से देश से फरार हैं। भारतीय अदालतों ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को भगोड़ा करार दिया है।  

टॅग्स :पीएनबी स्कैमनीरव मोदीप्रवर्तन निदेशालयमेहुल चौकसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?