लाइव न्यूज़ :

Pimpri-Chinchwad Private School: बचकर रहना बेटी, आस-पास शैतान!, 12 वर्षीय छात्रा से शिक्षक और 7 अन्य ने किया यौन उत्पीड़न, पहले भी जेल जा चुका है पीटी टीचर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2024 14:48 IST

Pimpri-Chinchwad Private School: अधिकारी ने बताया कि किशोरी के परिजनों द्वारा निगडी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षक (पीटी टीचर) छेड़छाड़ के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है।रिहा होने के बाद स्कूल ने फिर से नियुक्त कर लिया था। प्रधानाचार्य, कुछ न्यासी और बोर्ड के सदस्य शामिल हैं।

Pimpri-Chinchwad Private School: पुणे के पिंपरी-चिंचवड में एक निजी स्कूल में 12 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक शिक्षक और सात अन्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि किशोरी के परिजनों द्वारा निगडी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि शिक्षक (पीटी टीचर) छेड़छाड़ के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है लेकिन रिहा होने के बाद स्कूल ने उसे फिर से नियुक्त कर लिया था।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार शिक्षक पिछले दो वर्षों से छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये अन्य लोगों में स्कूल के प्रधानाचार्य, कुछ न्यासी और बोर्ड के सदस्य शामिल हैं।

ठाणे में स्कूल न जाने पर डांट पड़ने से नाराज किशोरी घर से भागी 

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की 13 वर्षीय किशोरी स्कूल नहीं जाने पर मां और बड़े भाई की डांट से कथित तौर पर नाराज होकर घर छोड़कर चली गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। डोंबिवली के मानपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि घटना 21 अगस्त की रात करीब 10 बजे हुई। अधिकारी ने बताया कि अपनी मां और भाई से डांट खाने के बाद लड़की ने एक किताब उठाई और दासलेपाड़ा इलाके में अपने घर से यह कहकर निकल गई कि वह एक दोस्त के साथ पढ़ने जा रही है। लेकिन वह वापस नहीं लौटी।

अधिकारी ने बताया कि जब किशोरी का कोई पता नहीं चला तो परिवार ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम