लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: शख्स ने गलत भुगतान का पैसा वापस पाने के लिए किया कस्टमर केयर को फोन, लगा 97 हजार का चूना

By भाषा | Updated: July 11, 2020 19:32 IST

हरियाणा के जिंद के रहने वाले एक शख्स को गलत भुगतान के पैसे वापस पाने के लिए कस्टमर केयर को फोन करना भारी पड़ गया।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स को इंटरनेट पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना एक उपभोक्ता को मंहगा पड़ गया।कस्टमर केयर पर बातचीत करने वाले व्यक्ति ने उपभोक्ता का 97,504 रुपये का चूना लगा दिया।

जींद।हरियाणा के जींद जिले में एक नामी मोबाइल वॉलेट के माध्यम से टीवी चैनल के लिए किए गए भुगतान को वापस लेने के दौरान कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना एक उपभोक्ता को मंहगा पड़ गया। कस्टमर केयर पर बातचीत करने वाले व्यक्ति ने उपभोक्ता का 97,504 रुपये का चूना लगा दिया।

शहर थाना पुलिस ने उपभोक्ता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ईश्वर नगर निवासी हितेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने सात जुलाई को टीवी चैनल के लिए भुगतान को वापस लेने के लिए एक मोबाइल वॉलेट के कस्टमर केयर नंबर की तलाश इंटरनेट पर की थी, जिसके बाद उसके फोन पर कॉल आई।

खाते से 97504 रुपये की राशि हुई गायब

पीड़ित के मुताबिक कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को संबंधित मोबाइल वॉलेट के कस्टमर केयर का नुमाइंदा बताया। राशि वापसी के लिए उस व्यक्ति ने कुछ जानकारी देनी शुरू की और साथ ही चार-चार अंकों के तीन बार नंबर दिए। तथाकथित कस्टमर केयर नुमाइंदे के अनुसार उसने उन नंबरों को भर दिया। जिसके बाद उसके खाते से 97,504 रुपये की राशि गायब हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

शहर थाना पुलिस ने हितेश की शिकायत पर तथाकथित कस्टमर केयर कर्मी के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना के जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि उपभोक्ता ने एक मोबाइल वॉलेट के कस्टमर केयर नंबर की खोज इंटरनेट पर की थी, जिसके बाद उसके पास कॉल आई और उसके खाते से राशि गायब हो गया। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :हरियाणाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया