लाइव न्यूज़ :

पायल सुसाइड केस : आरोपियों से जेल में पूछताछ करने की मिली अनुमति

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 7, 2019 07:58 IST

पायल सुसाइड केस : पुलिस ने कहा कि पायल के फोन की फॉरेंसिक जांच के दौरान उसमें सुसाइड नोट की तस्वीरें और तीन आरोपी चिकित्सकों की तस्वीरें मिलने के बाद पूछताछ जरूरी है.

Open in App

मुंबई की एक विशेष अदालत ने सरकारी अस्पताल में जातिगत टिप्पणियों से परेशान होकर जूनियर डॉक्टर पायल तड़वी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में जेल में बंद तीन महिला चिकित्सकों से पुलिस को जेल में पूछताछ करने की अनुमति दी है. इस बीच, तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत आज 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी गई.

चिकित्सक हेमा आहूजा, अंकिता खंडेलवाल और भक्ति मेहेर फिलहाल न्यायिक हिरासत में बायकुला जेल में बंद हैं और उनके खिलाफ पायल को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है. मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने विशेष लोक अभियोजक राजा ठाकरे के माध्यम से अदालत में अर्जी दाखिल कर आरोपियों से पूछताछ करने की अनुमति मांगी थी.

पुलिस ने कहा कि पायल के फोन की फॉरेंसिक जांच के दौरान उसमें सुसाइड नोट की तस्वीरें और तीन आरोपी चिकित्सकों की तस्वीरें मिलने के बाद पूछताछ जरूरी है. पुलिस तड़वी के शव को उसके कमरे से ट्रॉमा सेंटर तक ले जाए जाने की कडि़यों की जांच करना चाहती है. आत्महत्या के बाद इन्हीं तीन महिला चिकित्सकों ने सबसे पहले उसके कमरे का दरवाजा खोला था.

बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कहा कि अगर आरोपियों से जेल के अंदर पूछताछ की जाती है तो उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है. न्यायाधीश पी. बी. जाधव ने जांच अधिकारी को सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक तीनों आरोपियों से पूछताछ करने की अनुमति दी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा