लाइव न्यूज़ :

Patna Medical College and Hospital: पीएमसीएच छात्रावास से 500 रुपये के जले हुए नोटों के कई बंडल, 2.75 लाख रुपये, परीक्षाओं के प्रवेश पत्र और ‘ओएमआर शीट’ बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2025 21:44 IST

Patna Medical College and Hospital: मंगलवार देर रात पीएमसीएच के चाणक्य छात्रावास के एक कमरे में मामूली आग लग गई थी जिसपर तुरंत काबू पा लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे500 रुपये के नोटों के जले हुए बंडल मिले तब उसने थाने को इसकी सूचना दी। पीएमसीएच का छात्र अजय कुमार अवैध रूप से रह रहा है, जो समस्तीपुर का रहने वाला है।पीएमसीएच के प्राचार्य की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

Patna Medical College and Hospital: बिहार पुलिस ने पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) के चाणक्य छात्रावास से बृहस्पतिवार को 500 रुपये के जले हुए नोटों के कई बंडल, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रवेशपत्र और ‘ओएमआर शीट’ बरामद किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि यह बरामदगी चाणक्य छात्रावास के एक कमरे से की गई और इस कमरे पर पीएमसीएच के छात्र अजय कुमार ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। मंगलवार देर रात पीएमसीएच के चाणक्य छात्रावास के एक कमरे में मामूली आग लग गई थी जिसपर तुरंत काबू पा लिया गया।

पुलिस के अनुसार अस्पताल प्रशासन को मलबा हटाते समय जब एक बैग से 500 रुपये के नोटों के जले हुए बंडल मिले तब उसने थाने को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान 500 रुपये के नोटों के जले हुए कई बंडल (करीब 2.75 लाख रुपये), विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के कई छात्रों के प्रवेश पत्र कार्ड, ओएमआर शीट, कई अन्य प्रवेश पत्र आदि बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने बताया कि कमरे में पीएमसीएच का छात्र अजय कुमार अवैध रूप से रह रहा है, जो समस्तीपुर का रहने वाला है।

वह फरार है। इस सिलसिले में पीएमसीएच के प्राचार्य की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पीरबहोर के थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मामले की जांच जारी है। थानाध्यक्ष से जब यह पूछा गया कि क्या पुलिस ने एनईईटी (स्नातक) परीक्षा के प्रवेशपत्र बरामद किए हैं, जैसा कि मीडिया के एक हिस्से में बताया गया है, तो उन्होंने कहा, "मैं इसे स्पष्ट रूप से नहीं कह सकता... जब्ती सूची तैयार की जा रही है। यह सच है कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के कई प्रवेशपत्र बरामद किए गए हैं।" 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो