लाइव न्यूज़ :

पटनाः प्रेमी ने 16 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका को होटल में बुलाया और 3 दिन तक दोस्तों के साथ मिलकर की दरिंदगी, किसी तरह भागकर परिजन को किया फोन

By एस पी सिन्हा | Updated: June 5, 2023 16:51 IST

बिहारः कोइरी टोला निवासी अनुराग गुप्ता का नाबालिग के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। अनुराग ने एक जून को फोन कर मिलने बुलाया। नाबालिग पहुंची तो अनुराग ने अपने ममेरे भाई समेत अन्य दोस्तों को पथरी घाट बुलाया।

Open in App
ठळक मुद्देसभी गोविंद मित्रा रोड स्थित होटल गए, जहां घटना को अंजाम दिया।अहमद उर्फ सन्नी (22), सौरभ कुमार (21) और महफूज (18) शामिल हैं।अपने दोस्तों के साथ मिलकर दरिंदगी की। 

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के एक होटल में चार युवकों ने बारी- बारी से  एक नाबालिग के अस्मत को तार- तार किया। घटना को अंजाम देने के लिए प्रेमी ने नाबालिग को होटल में बुलाया और 3 दिनों तक रखा। फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर दरिंदगी की। 

बताया जाता है कि कोइरी टोला निवासी अनुराग गुप्ता का नाबालिग के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। अनुराग ने एक जून को फोन कर मिलने बुलाया। नाबालिग पहुंची तो अनुराग ने अपने ममेरे भाई समेत अन्य दोस्तों को पथरी घाट बुलाया। यहां से सभी गोविंद मित्रा रोड स्थित एक होटल गए, जहां सभी ने घटना को अंजाम दिया।

16 वर्षीय नाबालिग पीड़िता पूर्णिया की रहने वाली है। वहीं आरोपी अनुराग पटना के पीरबहोर थाना इलाके के कोईरी टोला स्थित किराये के मकान में रहता है। लिखित शिकायत और आरोपों के मुताबित बीते एक जून को नाबालिग घर से बिना सूचना के खिड़की के रास्ते सुबह भागकर आलमगंज थाना इलाके के बीएनआर पथरी घात पहुंची।

नाबालिग ने दूसरे के मोबाइल से कॉल कर प्रेमी अनुराग को बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि होटल में ले जाकर बारी-बारी से सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दो अन्य दोस्त भी लगातार तीन दिनों तक दुष्कर्म करते रहे। नाबालिग किसी तरह होटल से भागकर गांधी मैदान पहुंची। जहां उसने अपने परिजनों को दूसरे के फोन से जानकारी दी।

जिसके बाद परिजनों ने नाबालिग को घर लाया। परिजनों ने नाबालिग के साथ अलग्गंज थाने में लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने पीरबहोर थाना के सहयोग से करवाई करते हुए नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में अहमद उर्फ सन्नी (22), सौरभ कुमार (21) और महफूज (18) शामिल हैं।

वहीं, मुख्य आरोपी अनुराग (20) अब भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत 4 जून को 4 युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें एक आरोपी शादीशुदा है। फिलहाल पुलिस पीड़िता का मेडिकल जांच करवाने के साथ साथ कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाPoliceबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम