लाइव न्यूज़ :

पति-पत्नी के बीच झगड़ा, शख्स ने गला दबाकर मारा, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मां से लिपटकर रो रही दो साल की बच्ची

By एस पी सिन्हा | Updated: March 2, 2022 16:56 IST

बिहार में पटना जिले के मसौढ़ी थाना इलाके के गोपालपुर मठ गांव का मामला है. मासूम बच्ची की परवरिश कैसे होगी? जबकि इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

Open in App
ठळक मुद्देमिथिलेश और उनकी पत्नी रेखा देवी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. मिथिलेश ने पत्नी की पिटाई कर दी और गुस्से में आकर उसका गला दबा दिया.घटना को अंजाम देने के बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर उसने अपनी जान दे दी.

पटनाःबिहार में पटना जिले के मसौढ़ी थाना इलाके के गोपालपुर मठ गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसमें पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया. अब अबोध बच्ची कुछ समझ नही पा रही है और मां से लिपटकर उसे उठाने का प्रयास कर रही है.

दरअसल दोनों के बीच हुई बकझक से गुस्साएं पति ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. यही नहीं पत्नी की हत्या करने के बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर पति ने आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद दो साल की बच्ची अब बेसहारा हो गई है. वह अपनी मां से लिपटकर उसे जगाने का प्रयास करती दिख जाती है.

जिसे देख कर लोग अपने आप पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं. इलाके के लोग इस घटना से हैरान हैं साथ ही बच्ची को देखकर लोगों का दिल पसीज गया. उनका कहना है कि अब मासूम बच्ची की परवरिश कैसे होगी? जबकि इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

बताया जाता है कि बीती रात गोपालपुर मठ गांव के रहने वाले मिथिलेश और उनकी पत्नी रेखा देवी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसी दौरान बात इतना बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई.

मिथिलेश ने पत्नी की पिटाई कर दी और गुस्से में आकर उसका गला दबा दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर उसने अपनी जान दे दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. पुलिस इसे पारिवारिक विवाद मान रही है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए