लाइव न्यूज़ :

पटना: बारात में दलित की गोली मारकर हुई हत्या, मचा बवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2018 15:46 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाने के अभिछपरा गांव में बारात में डांस को लेकर बुधवार रात गोली मार कर एक महादलित युवक की हत्या कर दी गई।

Open in App

पटना, 28 जून : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाने के अभिछपरा गांव में बारात में डांस को लेकर बुधवार रात गोली मार कर एक महादलित युवक की हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बरातियों को लेकर आई नौ गाडियों में आग लगा दी। यही नही बरातियों से लूटपाट कर उन्हें दौडा- दौडा कर पीटा भी गया

इसमें दूल्हे की भी पिटाई कर दी गई, देर रात दूल्हा समेत बरात पक्ष के तीन लोग लापता थे। वहीं, दुल्हन के घर में भी लूटपाट की गई। उसके घर का एक भी सामान नहीं छोडा गया। सूचना मिलते ही डीएसपी सरैया डॉ शंकर झा कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। ग्रामीण पुलिस को शव उठाने नहीं दे रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभि छपरा गांव के भगेरन राय की बेटी पारू थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी जगन्नाथ सिंह के पुत्र विपिन से तय हुई। बुधवार को बाजिदपुर से बरात आई थी। रात साढे दस बजे के आसपास दरवाजा लगाने के दौरान नाचने को लेकर बरातियों व ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया।दोनों पक्ष के बीच गाली-गलौज के दौरान ही मारपीट होने लगी।

इस पर एक ने अवैध हथियार से वासुदेव मांझी के पुत्र नवीन मांझी को गोली मार दी। उसने मौके पर ही दम तोड दिया, लडकी पक्ष से पचास मीटर पर ही नवीन का घर था। उसकी मौत की जानकारी मिलते ही उसके टोले की महिलाएं व पुरुषों ने लाठी, डंडे व लोहे की रॉड लेकर दुल्हन समेत उसके आसपास के चार घरों पर हमला बोल दिया। बरातियों की जम कर पिटाई की गई. बराती जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। बरात की गाडियों में लूटपाट के बाद एक एक कर नौ गाडियों में आग लगा दी गई, स्थिती तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही हैय़ 

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने