लाइव न्यूज़ :

PATNA Crime News: दो नाबालिग महादलित परिवार की बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जलावन लाने गई दोनों बच्चियां लापता...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 11, 2024 11:08 IST

PATNA Crime News: गांव में जलावन लाने गई दोनों बच्चियां लापता हो गई, दूसरे दिन दोनों बच्चियों खेत में चहारदीवारी में फेंका हुआ देखा गया। जिसमें एक की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरी की सांसे चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपरिजन अस्पताल लेकर गए जहां एक 8 साल की बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।8 साल की मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया गया है।डॉग स्क्वायड अपराधियों की धर पकड़ के लिए डॉग की मदद ले रही है।

PATNA Crime News: बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में एक गांव की दो नाबालिग महादलित परिवार की बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।

दरअसल, पड़ोस के एक गांव में जलावन लाने गई दोनों बच्चियां लापता हो गई, दूसरे दिन दोनों बच्चियों खेत में चहारदीवारी में फेंका हुआ देखा गया। जिसमें एक की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरी की सांसे चल रही है। लोगों के शोर मचाने पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां एक 8 साल की बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।

दूसरी 12 साल की बच्ची को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह बेहोशी हालत में है। उसकी चिंता जनक हालत में इलाज चल रहा है। घटना के बारे में बताया जाता है सोमवार की सुबह हिंदुनी गांव से दोनों बच्चियों का गोइठा लाने के समय ही अपहरण कर लिया गया था और उसी समय बधार में ले जाकर बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है।

आज सुबह शौच के लिए गांव के लोग जब बधार की तरफ गए तब एक बची मृत अवस्था में, जबकि दूसरी डरी सहमी खून से लथपथ थी। घटना के दिन परिजन द्वारा बच्चियों के गायब होने की सूचना थाना में दिया गया था, लेकिन पुलिस ने परिजनों को बच्चों को खोजबीन करने को कहा और आज एक का शव एक घायल अवस्था में मिली है।

पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। 8 साल की मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया गया है। मौके पर एएसपी फुलवारीशरीफ विक्रम सेहाग थाना अध्यक्ष शफिर आलम दलबल के साथ पहुंचे और तहकीकात में जुट गए हैं। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक जांच टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। एफएसएल की टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है।

जबकि डॉग स्क्वायड अपराधियों की धर पकड़ के लिए डॉग की मदद ले रही है। दोनों बच्चियां अर्धनग्न अवस्था में मिली थी। थाना अध्यक्ष सफीर आलम ने बताया कि बच्ची के पूरी तरह होश में आने पर उसका बयान लिया जाएगा। हर पहलू पर छानबीन किया जा रहा है। मृत बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। छानबीन और पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली