लाइव न्यूज़ :

पलामू में ग्रामीण की हत्या, नाराज लोगों ने नक्सली और उसकी पत्नी को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, भूमि विवाद पर झगड़ा

By एस पी सिन्हा | Updated: January 2, 2021 16:02 IST

झारखंड के पलामू जिले के उग्रवाद प्रभावित मनातू थाना क्षेत्र के कुंडीलपुर गांव में शनिवार तड़के भूमि विवाद को लेकर हुए संघर्ष में एक माओवादी और दो लोगों की मौत हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देआक्रोशित ग्रामीणों ने नक्सली और उसकी पत्नी की लाठी-डंडे से पिटाई की जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी.नक्सली प्रगास सिंह (36) माओवादी दस्ते से छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था.मेदिनीनगर से एक विशेष पुलिस बल घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है.

रांचीः झारखंड के पलामू जिले के उग्रवाद प्रभावित मनातू थाना क्षेत्र के कुंडीलपुर गांव में ग्रामीण विनोद सिंह की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने माओवादी प्रगास सिंह गंझू और उसकी पत्नी प्रेमनी देवी को पीट-पीटकर मार डाला.

घटना एक जनवरी की रात की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है. पलामू के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है. एसपी ने बताया जो प्रारंभिक सूचना मिली है, उसके मुताबिक प्रगास सिंह गंझू माओवादी था. वह अपने घर आया था.

इसी दौरान एक जनवरी की रात नशे की हालत में गांव के विनोद सिंह के साथ उसकी नोक-झोंक हो गई. इसी दौरान माओवादी प्रगास सिंह गंझू ने भरठुआ बंदूक से विनोद को गोली मार दी. जिससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद गुस्‍साए ग्रामीणों ने नक्‍सली प्रकाश सिंह और उसकी पत्‍नी तेरंगनी देवी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.

घटनास्थल बिहार सीमा से सटा हुआ अति नक्सल प्रभावित है. मारा गया उग्रवादी प्रगास सिंह जेजएमपी संगठन का पूर्व सदस्‍य रहा है. एसपी संजीव कुमार का कहना है कि विनोद के साथ माओवादी प्रगास का पूर्व से कोई विवाद था या नहीं. इसके बारे में अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है क्योंकि कुंडीलपुर गांव काफी सुदूरवर्ती गांव है. वहां पहुंच कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वैसे भूमि विवाद की बात सामने आ रही है. इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है.

टॅग्स :झारखंडनक्सलहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?