लाइव न्यूज़ :

Pakur Road Accident: एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक और बस में सीधी टक्कर, 16 की मौत और 25 से अधिक गंभीर रूप से घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: January 5, 2022 14:07 IST

Pakur Road Accident: अनुमंडल पुलिस अधिकारी अजीत कुमार विमल ने कहा कि झारखंड के पाकुड़ में गैस सिलिंडर से लदे ट्रक और बस में सीधी टक्कर होने से 16 लोगों की मौत है.

Open in App
ठळक मुद्दे8 की मौत मौक पर ही हो गई, जबकि 8 ने अस्पताल ले जाने के दौररान दम तोड़ दिया.बस और एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई. घटना के बाद छह-सात यात्री काफी देर तक बस के अंदर ही फंसे रहे.

रांचीः झारखंड के पाकुड़ जिले में अमडापाड़ा थाना क्षेत्र के कमरडीहा गांव के समीप हुए यात्री बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में दोनों वाहनों के चालक सहित 16 से अधिक लोगों के मरने की खबर है. 8 की मौत मौक पर ही हो गई, जबकि 8 ने अस्पताल ले जाने के दौररान दम तोड़ दिया.

मरने वालों में बस चालक और खलासी भी शामिल हैं. वहीं करीब 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद छह-सात यात्री काफी देर तक बस के अंदर ही फंसे रहे. जिन्हें गैस कटर से बस और ट्रक को काटने के बाद बाहर निकाला जा सका.

कोहरा के कारण यह हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि बस और एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई. दोनों की टक्कर इतनी तेज थी कि गाडियों के परखच्चे उड गए. जहां मृतकों में अधिकांश लोग बस के यात्री थे. टक्कर के बाद बस में सवार लोग सड़क पर आ गिरे. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेजा.

पुलिस का कहना है कई लोग बेहोश हैं और सर्दी बहुत है इसलिए दुर्घटना का सही आंकडा नही मिल रहा है. पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान में जुटी हुई है. मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं. टक्कर का धमाका सुनकर आस-पास गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. 

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त यात्री बस बरहरवा से जसीडीह जा रही थी. जबकि अमडापाडा की ओर से गैस लदा ट्रक लिट्टीपाडा की ओर जा रही थी. कुहासे के कारण ट्रक और बस के बीच आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई. यात्री बस में करीब 40 से 50 लोग मौजूद थे, जिसमें से 15 से अधिक लोगों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है.

जबकि बाकी लोग घायल हैं, जिनमें से ज्यादातर स्थिती गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों का इलाज करने का प्रयास किया गया. घायल इतनी बड़ी संख्या में हैं कि उनका इलाज करना वहां के कर्मियों के लिए आसान नहीं था. बावजूद इसके स्वास्थ्य कर्मी ने एकजुटता दिखाते हुए सभी घायलों उपचार कर रहे हैं. वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर ईलाज के लिए बाहर भेजा जा रहा है. इस संबंध में जिले के डीसी वरुण रंजन घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है.

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा