लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी नौका से 360 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, तटरक्षक बल और एटीएस ने की कार्रवाई, छह अरेस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 8, 2022 11:17 IST

तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने राज्य के अपतटीय क्षेत्र में एक पाकिस्तानी नौका से 360 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की है।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका दाम 360 करोड़ है।जांच के लिए जखाऊ बंदरगाह लाया जा रहा है। नौका में चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

अहमदाबादः भारतीय तटरक्षक बल ने एटीएस गुजरात के साथ संयुक्त अभियान में कर बड़ा खुलासा किया है। पाकिस्तानी नाव अल साकार को 6 चालक दल के सदस्यों को अरेस्ट किया है। 50 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका दाम 360 करोड़ है।

आईसीजी अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच के लिए नाव को जखाऊ लाया जा रहा है। आईसीजी द्वारा एटीएस के साथ पिछले एक साल में यह छठा ऑपरेशन है, यह घटना एक महीने से भी कम समय में दूसरी घटना है, जब 14 सितंबर को एक पाकिस्तानी नाव से लगभग 200 करोड़ रुपये की 40 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी गई थी।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि तटरक्षक बल और एटीएस ने अरब सागर में अल सकार नाम की नौका को अपने कब्जे में ले लिया तथा इससे 50 किलोग्राम हेराइन बरामद की। उन्होंने बताया कि नौका में चालक दल के छह सदस्य सवार थे और इसे आगे की जांच के लिए राज्य के जखाऊ बंदरगाह लाया जा रहा है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातPoliceपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली