लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः पंजाब में राजमार्ग पर लुटेरों ने तीन बच्चों के सामने मां से किया सामूहिक दुष्कर्म, 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: September 10, 2020 20:25 IST

महिला ने प्राथमिकी में बताया है कि वह उन्हें और उनके बच्चों को लेने आने के लिए अपने किसी रिश्तेदार का इंतजार कर रही थी, लेकिन वहां दो हथियारबंद लुटेरे आ गए और उन्होंने कार की खिड़की तोड़ी तथा उनपर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकार से लाहौर-सियालकोट राजमार्ग से अपने घर जा रही थी, लेकिन गुज्जरपुर इलाके के पास उनकी कार किसी कारण से बंद हो गई।पुलिस ने बताया कि लुटेरे उन्हें और उनके बच्चों को पास के खेत में ले गए और वहां महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। लाहौर के नव नियुक्त पुलिस प्रमुख उमर शेख ने कहा कि उन्होंने अपराधियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं।

लाहौरः पाकिस्तान के पंजाब में एक राजमार्ग पर लुटेरों ने एक महिला से उनके तीन बच्चों के सामने कथित रूप से बलात्कार किया। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा है।

पुलिस ने बताया कि महिला बुधवार को अपनी कार से लाहौर-सियालकोट राजमार्ग से अपने घर जा रही थी, लेकिन गुज्जरपुर इलाके के पास उनकी कार किसी कारण से बंद हो गई। महिला ने प्राथमिकी में बताया है कि वह उन्हें और उनके बच्चों को लेने आने के लिए अपने किसी रिश्तेदार का इंतजार कर रही थी, लेकिन वहां दो हथियारबंद लुटेरे आ गए और उन्होंने कार की खिड़की तोड़ी तथा उनपर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि लुटेरे उन्हें और उनके बच्चों को पास के खेत में ले गए और वहां महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस के दिए बयान में महिला ने बताया कि वे उनका बटुआ भी ले गए, जिसमें नकद, जेवरात और तीन एटीएम कार्ड रखे थे। लाहौर के नव नियुक्त पुलिस प्रमुख उमर शेख ने कहा कि उन्होंने अपराधियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं।

उन्होंने बताया कि 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। बहरहाल, शेख ने घटना के लिए महिला को "दोषी" बताते हुए कहा, "उन्हें गुजरंवाला में अपने घर के लिए जीटी रोड से जाना चाहिए था।" राजनीतिक नेताओं, नागरिक समाज और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए इसके लिए पंजाब सरकार को कसूरवार ठहराया है जो प्रांत में कानून एवं व्यवस्था कायम रखने में नाकाम रही है।

विपक्षी जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख और सीनेटर सिराज- उल -हक ने अपराधियों को पकड़ने के लिए पंजाब की हुकूमत को 48 घंटे की समयसीमा दी है और इस समयसीमा में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर देशभर में प्रदर्शन शुरू करने की धमकी दी है।

उन्होंने कहा, " प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी टीम ने पंजाब में पुलिस का राजनीतिकरण किया है। पुलिस अफसरों में बेहतर ओहदे लेने के लिए लड़ाई चल रही है और कोई भी बदतर होती कानून एवं व्यवस्था की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। " पीएमएल-एन के प्रमुख और कौमी (राष्ट्रीय) असेम्बली में विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ ने कहा कि इस घटना से ज्यादा शर्म की बात कुछ हो ही नहीं सकती है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर