लाइव न्यूज़ :

Pakistan: आतंकी हाफिज सईद को 31 साल का कारावास, पाकिस्तान की एंटी टेरर कोर्ट ने सुनाई सजा

By रुस्तम राणा | Updated: April 8, 2022 18:37 IST

आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तान की एक कोर्ट के द्वारा 31 साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही उसपर जुर्माना भी लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे26/11 हमले का मास्टरमाइंड है हाफिज सईद, टेरर फंडिंग पर कोर्ट ने सुनाई सजाकोर्ट ने सजा से साथ सईद पर 3 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर स्थित एंटी टेरर कोर्ट ने आतंकी हाफिज सईद को शुक्रवार को 31 साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सईद पर कोर्ट ने 3 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से बताया जा रहा है कि हाफिज सईद को टेरर फाइनेंसिंग के केस में यह सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने उनकी संपत्ति को जब्त करने के भी आदेश दिए हैं। पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट के अनुसा, हाफिज सईद ने कथित तौर पर बनाई गई एक मस्जिद और मदरसे को भी कब्जे में लेने के लिए कहा गया है। 

26/11 हमले का मास्टरमाइंड है हाफिज सईद

हाफिज सईद 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा का प्रमुख है। साल 2022 में भी उन्हें आतंकी वित्तपोषण के कई मामलों में से एक में साढ़े 15 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। साथ ही उस समय लाहौर की आतंकवाद निरोधी अदालत (एटीसी) ने हाफिज सईद पर 2 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया था। 

संयुक्त राष्ट्र-नामित आतंकवादी है सईद

हाफिज सईद, एक संयुक्त राष्ट्र-नामित आतंकवादी, जिस पर अमेरिका ने 10 मिलियन अमरीकी डालर का इनाम रखा है, को साल जुलाई 2019 को आतंकवाद के वित्तपोषण के मामलों में गिरफ्तार किया गया था। आतंकवाद के वित्तपोषण के दो मामलों में उन्हें आतंकवाद विरोधी अदालत ने 11 साल जेल की सजा सुनाई थी।

 

टॅग्स :हाफिज सईदपाकिस्तानकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा