लाइव न्यूज़ :

Orange Alert For Delhi: ओखला अंडरपास में 'मौत', पुलिस ने जांच शुरू की

By धीरज मिश्रा | Updated: June 29, 2024 18:47 IST

Okhla Underpass: राजधानी दिल्ली के ओखला अंडरपास में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबरसात बनी आफत, दिल्ली में 9 की गई जान ओखला अंडरपास में डूबने से हुई एक व्यक्ति की मौत दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Okhla Underpass: राजधानी दिल्ली के ओखला अंडरपास में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस के द्वारा इस बात की जानकारी साझा की गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, ओखला अंडरपास में एक व्यक्ति के पानी में डूब जाने की सूचना पुलिस स्टेशन ओखला औद्योगिक क्षेत्र को मिली।

पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि एक व्यक्ति बेहोश होकर पानी में डूबा हुआ है। वहां पुलिस को मृतक का स्कूटर भी मिला है। पुलिस ने आगे कहा कि व्यक्ति को एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

बारिश बनी आफत, गई 9 की जान

खबरों के अनुसार, दिल्ली में बीते दिनों हुई बरसात की वजह से जगह-जगह जलभराव की समस्या पैदा हुई। हल्की और तेज बरसात ने दिल्ली की सीविक एजेंसियों की पोल खोलकर रख दी। आम आदमी से लेकर राजनीतिक दिग्गजों के आवास पर पानी भर गया। पानी में डूबने से शनिवार तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। जलभराव के कारण दिल्ली के कई अंडरपास से यातायात प्रभावित रही।

दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए आने वाले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में बीते दिनों हुई बरसात ने 88 वर्षों की रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी के साथ ही दिल्लीवालों के लिए अगले चार दिन काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं। क्योंकि, अगले चार दिन भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा कि रविवार और सोमवार को भारी बारिश की संभावना है। इस बीच दिल्ली के लोगों को 29 जून को जगह-जगह लगे जाम की वजह से काफी समस्या का सामना करना पड़ा। आगे भी दिल्ली के लोगों को तैयार रहना होगा। 

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टक्राइमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा