लाइव न्यूज़ :

मालदाः बंदूकधारी ने सरकारी स्कूल को 'बंधक' बनाया, दहशत पैदा करने के लिए चाकू और एसिड के साथ घुसा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2023 19:53 IST

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संकट को टालने के लिए पुलिस की प्रशंसा की। घटना के समय वह कोलकाता में एक प्रशासनिक बैठक कर रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने यह जानकारी दी। व्यक्ति आठवीं कक्षा में घुस गया। बच्चों और शिक्षक को कथित तौर पर गोली मारने की धमकी दे रहा था।

मालदाःपश्चिम बंगाल के मालदा जिले के एक उच्च विद्यालय की कक्षा में बुधवार को एक बंदूकधारी घुस गया, लेकिन पुलिस ने उसे काबू करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संकट को टालने के लिए पुलिस की प्रशंसा की। घटना के समय वह कोलकाता में एक प्रशासनिक बैठक कर रही थीं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के ओल्ड मालदा इलाके में स्थित मुचिया आंचल चंद्रमोहन उच्च विद्यालय के छात्रों के बीच उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक अज्ञात व्यक्ति बंदूक के साथ कक्षा में घुस गया और चिल्लाने लगा। अधिकारी ने बताया, ''वह व्यक्ति आठवीं कक्षा में घुस गया। हाथ में बंदूक लिए वह बच्चों और शिक्षक को कथित तौर पर गोली मारने की धमकी दे रहा था।’’

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने कहा कि "अगर कोई उसे गोली मारेगा तो वह गोली चला देगा"। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान वल्लभ नाम के व्यक्ति के रूप में की गई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने तुरंत उस व्यक्ति पर काबू पा लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से बंदूक तथा तरल पदार्थ युक्त दो बोतलें और एक चाकू जब्त किया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दावा किया कि उसने वारदात को अंजाम इसलिए दिया क्योंकि उसका बेटा और पत्नी एक साल से लापता हैं और इस घटना के जरिये वह प्रशासन पर दबाव बनाना चाहता था। हालांकि, लगभग 40 वर्षीय आरोपी के पड़ोसियों ने बताया कि वह अपनी पत्नी से अलग रहता है और उसका बेटा भी उसकी पत्नी के साथ रहता है।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद परेशान अभिभावक स्कूल पहुंचे हालांकि, घटना के बाद कक्षाएं स्थगित कर दी गईं। मुख्यमंत्री ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की सराहना की और दावा किया कि यह पूरा प्रकरण एक षडयंत्र भी हो सकता है। मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय में पत्रकारों से कहा, "मालदा स्कूल में बंदूक लहराने वाले व्यक्ति का मामला पागलपन का नहीं हो सकता।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...