लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पॉश कॉलोनी में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, पुलिस को लूटपाट का शक

By अंजली चौहान | Updated: February 22, 2023 11:57 IST

जानकारी के मुताबिक, घर में सारा सामान बिखरा हुआ था और ये चोरी का मामला लगता है, जिसमें बदमाशों ने चोरी के इरादे से सतीश की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। 

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिणी दिल्ली में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी लूटपाट के इरादे से हत्या का शक मृतक पूर्व एमसीडी इंजीनियर था

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के फ्रीडम फाइटर कॉलोनी में एक बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना दी गई। मामले का संज्ञान लेते हुए मौके से पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। 

पुलिस के अनुसार फ्रीडम फाइटर कॉलोनी में रहने वाले मृतक का नाम सतीश भारद्वाज है और वह 75 वर्ष के थे। उनकी लाश घर में जिस हालत में थी, पुलिस को शक है कि मामला लूटपाट का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, घर में सारा सामान बिखरा हुआ था और ये चोरी का मामला लगता है, जिसमें बदमाशों ने चोरी के इरादे से सतीश की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। 

सतीश भारद्वाज के दोनों बेटे उनसे दूर 

गौरतलब है कि सतीश भारद्वाज एमसीडी के रिटायर इंजीनियर थे। उनके दो बेटे हैं। एक बेटा विदेश में रहता है और दूसरा ब्रिगेडियर है। वहीं, बेटी वैशाली में रहती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में है। अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या एक शख्स ने की है या इसमें कई और लोग भी शामिल है। 

टॅग्स :दिल्लीक्राइमदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?