लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन बिक रही हिंदू देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरों पर दिल्ली महिला आयोग ने लिया संज्ञान, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया

By धीरज मिश्रा | Updated: October 29, 2023 12:19 IST

आयोग को इंटरनेट पर बेची जा रही हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरों के संबंध में एक व्यक्ति के द्वारा शिकायत मिली है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग हिंदू देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरें ऑनलाइन बेच रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन बिक रही हिंदू देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरों पर दिल्ली पुलिस को नोटिस हिंदू देवी-देवताओं की फोटोशॉप से बनाई आपत्तिजनक एवं अश्लील तस्वीरें बेची जाती हैं स्वाति मालीवाल ने कहा दिल्ली पुलिस बेशर्मी की हदें पार करने वाले आदमी को तुरंत गिरफ़्तार करें

Swati Maliwal: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग को इंटरनेट पर बेची जा रही हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरों के संबंध में एक व्यक्ति के द्वारा शिकायत मिली है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग हिंदू देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरें ऑनलाइन बेच रहे हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसे इस संबंध में कुछ ईमेल प्राप्त हो रहे हैं। कथित ईमेल में देवी-देवताओं की कुछ तस्वीरें भी हैं जिन्हें अश्लील तरीके से दर्शाया गया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने मामले में गिरफ्तार आरोपियों के विवरण के साथ एफआईआर की कॉपी मांगी है। आयोग ने उक्त सामग्री को इंटरनेट से हटाने और इसे प्रचलन से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों का विवरण भी मांगा है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, “यह कृत्य बेहद अपमानजनक है और इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है और समूहों के बीच दुश्मनी पैदा होती है। यह बहुत ही गंभीर मामला है। मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। आपत्तिजनक सामग्री को तुरंत इंटरनेट से हटाया जाना चाहिए।”

इस आदमी को छोड़ेंगे नहीं

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि हमें एक शिकायत मिली है कि एक आदमी पैसे लेकर हिंदू देवी-देवताओं की फोटोशॉप से बनाई आपत्तिजनक एवं अश्लील तस्वीरें लोगों को बेचता है। इस घिनौनी और बेशर्मी की हदें पार करने वाली हरकत करने वाले आदमी को तुरंत गिरफ़्तार करने के लिए पुलिस को नोटिस भेजा है। इस आदमी को छोड़ेंगे नहीं। 

टॅग्स :स्वाति मालीवालक्राइमCrime BranchCrime Branch of Delhi Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?