लाइव न्यूज़ :

नुपुर शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, कोलकाता पुलिस के समक्ष चार बार पेश होने में विफल

By योगेश सोमकुंवर | Updated: July 2, 2022 18:43 IST

नूपुर शर्मा के विवादित बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब तक तो नुपूर के बयान को लेकर ही लोग आपस में लड़ झगड़ रहे थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद नुपूर शर्मा को झटका लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देबढ़ते दबाव के बीच बीजेपी भी बैकफुट पर आ गई थी।नुपूर शर्मा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।कोलकाता पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया। 

कोलकाताः टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करना नुपूर शर्मा को इतना महंगा पड़ जाएगा ये उन्होने कभी सोचा भी नहीं होगा। देश भर में उनके खिलाफ जो प्रदर्शन हुए उनमें कई जगह हिंसा हुई। नुपूर शर्मा के पुतले जलाए गए और दुनिया भर के कई देश भारत को घेरने लग गए।

बढ़ते दबाव के बीच बीजेपी भी बैकफुट पर आ गई थी और उन्होंने नुपूर शर्मा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालंकि उसके बाद भी नुपूर शर्मा के समर्थन के नाम कहीं सिर कलम कर दिया गया तो कहीं खून बहाया गया। पहले अमरावती फिर उदयपुर में नुपूर शर्मा के समर्थकों की हत्या कर दी गई। वहीं अब नुपूर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से फटकार लगी ही थी कि कोलकाता पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया। 

कोलकाता में नुपूर शर्मा के खिलाफ 10 FIR हैं दर्जबता दें कि कोलकाता पुलिस ने नूपुर शर्मा को नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन ने इससे पहले 20 जून को पेश होने के लिए कहा था ।इससे पहले 25 जून को एमहर्स्ट स्ट्रीट पुलिस थाने ने उन्हें समन जारी कर तलब किया था लेकिन दोनों ही मामलों में उन्होंने आने से इंकार कर दिया। जिसकी वजह से अब उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। 

'उदयपुर की घटना के लिए नुपूर ज़िम्मेदार'

इससे पहले नुपूर शर्मा के विवादित बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाइ थी।नूपुर शर्मा के खिलाफ कई राज्यों में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इन सब याचिकाओं को नूपुर ने दिल्ली ट्रांसफर करने की गुजारिश की थी जिसको सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इसे खारिज करते हुए कहा कि वह हाईकोर्ट का रुख करेंं। इतना ही नहीं कोर्ट ने नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा था कि नुपूर शर्मा की वजह से ही देश का माहौल खराब हुआ और उन्होने माफी मांगने में देरी की है। उदयपुर की घटना के लिए कोर्ट ने नुपूर शर्मा को ही ज़िम्मेदार बताया था।

 

 

टॅग्स :नूपुर शर्माKolkata Policeसुप्रीम कोर्टBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी