लाइव न्यूज़ :

नोएडाः इनोवा कार और ट्रक में टक्कर, एक की मौत, छह लोग गंभीर रूप से घायल, यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2021 16:23 IST

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मूल रूप से जनपद दरभंगा (बिहार) के रहने वाले मनोज कुमार, अमित कुमार एवं अन्य लोग हरियाणा के फरीदाबाद में नौकरी करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना में अमित कुमार पुत्र राजेंद्र और मनोज कुमार शर्मा सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।

नोएडाः थाना जेवर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मूल रूप से जनपद दरभंगा (बिहार) के रहने वाले मनोज कुमार, अमित कुमार एवं अन्य लोग हरियाणा के फरीदाबाद में नौकरी करते हैं।

उन्होंने बताया कि ये लोग दरभंगा से एक इनोवा कार में सवार होकर फरीदाबाद जा रहे थे, तभी शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब यमुना एक्सप्रेस-वे पर इनकी इनोवा कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। उन्होंने बताया कि इस घटना में अमित कुमार पुत्र राजेंद्र और मनोज कुमार शर्मा सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह दुर्घटना इतनी भयानक थी कि इनोवा कार ट्रक में पूरी तरह से घुस गई थी।

उन्होंने बताया कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं। काफी मुश्किल के बाद क्रेन की सहायता से कार को ट्रक से अलग किया गया। इस घटना के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह काफी देर तक यातायात बाधित रहा। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार