लाइव न्यूज़ :

यूपी: वकील मालकिन पर नौकरानी को बंधक बनाने का लगा आरोप, दावा- 2 महीने तक किया गया प्रताड़ित, मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2022 08:19 IST

इस पूरे मामले पर बोलते हुए फेस तीन पुलिस थाने के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य नोएडा) साद मिया खाने ने कहा है कि “फेस तीन पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और उसके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा के एक वकील मालकिन पर नौकरानी को बंधक बनाने का आरोप लगा है। यही नहीं उसके साथ मारपीट और गालीगलोज करने का भी आरोप लगा है। पीड़िता के बाप की शिकायत के बाद आरोपी पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

लखनऊ: नोएडा की एक आलीशान सोसाइटी के एक अपार्टमेंट से 20 वर्षीय घरेलू सहायिका को छुड़ाया गया, जहां उसे कथित रूप से बंधक बनाकर रखा गया था और लगभग दो महीने तक मालकिन द्वारा प्रताड़ित किया गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मालकिन शेफाली कौल एक वकील हैं और सेक्टर 121 में क्लियो काउंटी सोसाइटी में रहती हैं। 

कॉन्ट्राक खत्म होने के बाद भी मालकिन ने नहीं छोड़ा नौकरानी को 

आपको बता दें कि कौल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 344 (10 दिनों से अधिक अवैध कारावास), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 504 (अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फेस तीन थाने में शिकायत दर्ज कराने वाले पीड़िता के पिता के मुताबिक, उनकी बेटी का कौल के साथ छह महीने का अनुबंध था, जो 31 अक्टूबर को खत्म हो गया था। 

बंधक बनाकर बेटी के साथ की मारपीट-गालीगलोज- पीड़ित का पिता

पिता ने कहा कि अनुबंध समाप्त होने के बाद उनकी बेटी वहां से काम छोड़ना चाहती थी, लेकिन उसने उसे जाने नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि महिला ने उनकी बेटी को अपने घर पर बंधक बना लिया, जहां उसके साथ मारपीट और गालीगलौज की गई है। 

वकील मालकिन पर लगे गंभीर आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स की अगर माने तो वकील मालकिन पर गंभीर आरोप लगाए गए है। आरोप के अनुसार, अनुबंध पूरा होने के बाद भी वकील मालकिन उससे मारपीट कर उससे काम करवा रही थी। ऐसे में पीड़िता के घर वाले जब उसे ले जाने को आते को वह उसे छोड़ती भी नहीं थी। 

यही नहीं उस पर यह भी आरोप लगे है कि जब पीड़िता के परिजन ने वकील मालकिन के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी तो वे उन्हें धमकी भी दी थी। ऐसे में दावा यह है कि पीड़िता के चेहरे, पीठ, हाथ, पैर, गर्दन पर जलाने व चोट के कई निशान भी पाए गए है।

मामले में पुलिस ने क्या कहा

फेस तीन पुलिस थाने के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य नोएडा) साद मिया खाने ने कहा, “फेस तीन पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और उसके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?